Move to Jagran APP

वृद्धा की हत्या में परिचित का हाथ होने की आशंका

ताला और चाबी साथ लेकर आया था आरोपित अनजान के लिए नहीं खोलती थीं गेट भुगतान के बाद भी नहीं हुई थी फ्लैट की रजिस्ट्री कुछ लोगों की थी फ्लैट पर नजर

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 09:07 PM (IST)
वृद्धा की हत्या में परिचित का हाथ होने की आशंका
वृद्धा की हत्या में परिचित का हाथ होने की आशंका

आगरा, जागरण संवाददाता। छत्ता क्षेत्र में वृद्धा की हत्या में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका है। क्योंकि अंजान के लिए घर के दरवाजे नहीं खुलते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के घर में लगे मिले ताले हत्यारोपित के ही हैं। वह ताले और चाबी भी अपने साथ लेकर आया था। हत्याकांड के पीछे फ्लैट पर कब्जा करने की मंशा भी हो सकती है। इस बिदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

loksabha election banner

छत्ता के जाटनी का बाग में तीन मंजिला अपार्टमेंट में दूसरी 65 वर्षीय ऊषा गुप्ता रहती थीं। मंगलवार को फ्लैट में उनका शव बंद मिला। कई दिन पुराना शव होने के कारण दुर्गंध भी आ रही थी। ऊषा की 26 नवंबर को अपनी बहन सुनीता गुप्ता से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद किसी से बात नहीं हुई। सुनीता मध्यप्रदेश में शादी समारोह में गई थीं। लौटकर आईं तो ऊषा को फिर काल की, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद सुनीता और उनके पति मंगलवार को फ्लैट पर पहुंचे तो ऊषा का शव मिला। ऊषा के भाई सुनील ने बताया कि बहन जिस फ्लैट में रहती थीं, उसका पूरा भुगतान कर दिया था। बिचौलिया ने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई थी। हर बार वह टहला देता था। बहन के फ्लैट पर कुछ लोगों की नजर थी। कुछ समय पहले उन पर फ्लैट खाली करने का भी दबाव बनाया गया था। हाल ही में माफिया में चिन्हित हुए एक शातिर का नाम भी इसको लेकर चर्चाओं में है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह ऊषा गुप्ता के फ्लैट को बिकवाना चाहता था। पूर्व में उनसे संपर्क भी किया था। बिल्डिग में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। पास ही एक गोदाम पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन यह मुख्य गेट की ओर ही कवर करता है।इसकी रिकार्डिंग पुलिस ने कब्जे में ली है। इसके आधार पर भी जांच की जा रही है।पुलिस को हत्याकांड में परिचित का हाथ होने की आशंका है क्योंकि अपरिचित के लिए ऊषा गुप्ता गेट नहीं खोलतीं थीं। आरोपित अपने साथ ही तीन ताले और चाबी लेकर आया था। क्योंकि ऊषा के घर के मुख्य गेट और अंदर के दो कमरों से लगे ताले आरोपित के ही हैं। ऊषा के ताले उनके घर में ही रखे मिले हैं।एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि अभी सभी बिदुओं पर जांच की जा रही है।महिला की हत्या के जल्द पर्दाफाश के प्रयास किए जा रहे हैं। तीन मंजिला अपार्टमेंट में दूसरी घटना

जाटनी का बाग स्थित इसी अपार्टमेंट में रहने वाले अधिवक्ता कपिल पंवार उर्फ केपी यश की अक्टूबर 2020 में अगवा कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अब महिला की फ्लैट में ही हत्या कर दी गई। दोनों घटनाओं से यहां रहने वाले लोग दहशत में हैं। पूर्व में हुई घटना के बाद ऊषा बेहद चौकन्नी रहती थीं। उनके पति की पांच वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस अपार्टमेंट में महिला की हत्या हुई है, इसमें छत्ता थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी भी रहते हैं। दो वर्ष पहले घर से चोरी हो गए थे गहने

पुलिस को जांच में पता चला है कि ऊषा गुप्ता की मंटोला क्षेत्र निवासी एक महिला से पूर्व में दोस्ती थी। मंटोला निवासी महिला ने अपनी रिश्तेदार की एक बेटी को देखभाल के लिए ऊषा के घर छोड़ दिया था। यह बात करीब दो वर्ष पुरानी है। ऊषा गुप्ता के घर से तभी गहने चोरी हो गए थे। इसके बाद मामला थाने पहुंचा था। मंटोला क्षेत्र निवासी महिला से उनका समझौता हुआ था। कुछ रुपये और गहने भी उसने वापस किए थे। पुलिस अब मंटोला में रहने वाली महिला के बारे में भी जानकारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.