Move to Jagran APP

Theft in Agra: आगरा में रिटायर्ड रेलवेकर्मी के घर में चोरी, गहने और नकदी ले गए चोर

Theft in Agra ताजगंज क्षेत्र में शमसाबाद रोड पर मारुति सिटी एक्सटेंशन कालोनी में रिटायर्ड रेलवेकर्मी रमेश चंद्र शर्मा का घर है। तीन दिन पहले वे शहीद नगर स्थित दूसरे घर में रहने चले गए थे। तभी चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 03:22 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 03:22 PM (IST)
Theft in Agra: आगरा में रिटायर्ड रेलवेकर्मी के घर में चोरी, गहने और नकदी ले गए चोर
चोरी के बाद रिटायर्ड रेलवेकर्मी रमेश चंद्र शर्मा का घर ।

आगरा, जागरण संवाददाता। रिटायर्ड रेलवेकर्मी के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी और गहने चोरी कर लिए। शनिवार रात रेलवेकर्मी घर पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई।उन्होंने घटना के संबंध में तहरीर दे दी है।

loksabha election banner

ताजगंज क्षेत्र में शमसाबाद रोड पर मारुति सिटी एक्सटेंशन कालोनी में रिटायर्ड रेलवेकर्मी रमेश चंद्र शर्मा का घर है। तीन दिन पहले वे शहीद नगर स्थित दूसरे घर में रहने चले गए थे। तभी चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। ताले तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद लाकर में रखे गहने और नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार रात नौ बजे सुरेश चंद्र शर्मा परिवार के साथ मारुति सिटी एक्सटेंशन स्थित अपने घर में पहुंचे तो ताले खुले मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। लाकर भी खुला था। रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि चोर उनके घर से एक लाख रुपये और करीब पांच लाख कीमत के गहने चोरी कर ले गए।उन्होंने यूपी 112 पर काल करके घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। रविवार को उन्होंने एकता पुलिस चौकी पर घटना के संबंध में तहरीर दी है। रमेश ने बताया कि उनके बड़े बेटे पराग की शादी की बात चल रही थीं। इसलिए उन्होंने गहने बनवाए थे। चोर उन गहनों को पार कर ले गए। इंस्पेक्टर ताजगंज का कहना है कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.