Move to Jagran APP

आगरा के ताजगंज में बुक सेलर के घर से चोरी, सोने का एंटिक क्वाइन ले गए चोर

ताजगंज क्षेत्र में कर्मयोगी कालोनी में नितिन गुप्ता परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। बुधवार रात शादी में गया था पूरा परिवार। एक बिल्डर पर चोरी का शक जताया है। सिक्‍के को तीन सौ वर्ष पुराना होना बताया है और इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 01:05 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 01:05 PM (IST)
आगरा के ताजगंज में बुक सेलर के घर से चोरी, सोने का एंटिक क्वाइन ले गए चोर
जो सोेने का सिक्‍का चोरी हुआ है, वह 300 साल पुराना बताया जा रहा है। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज क्षेत्र में बुक सेलर के घर को बुधवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। मुख्य गेट के ताले तोड़कर चोर उनके घर से गहने और नकदी ले गए। अलमारी में रखा एंटिक क्वाइन भी चोर ले गए। इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

ताजगंज क्षेत्र में कर्मयोगी कालोनी में नितिन गुप्ता परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। पूर्व में उनका कमला नगर में घर था। वह बेचने के बाद वह ताजगंज में शिफ्ट हुए हैं। बुधवार शाम को नितिन अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह में बाहर गए थे। उनकी मां कानपुर गई हुई थीं। रात में चोर उनके घर के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारी में रखे नकदी और गहने लेकर भाग गए। देर रात नितिन जब घर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। चोरों ने उनकी मां के कमरे को ही निशाना बनाया है। अन्य किसी कमरे में कोई तलाशी नहीं ली। नितिन ने पड़ोस में रहने वाले एक बिल्डर पर चोरी का शक जताया है। उन्होंने ताजगंज थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने गहने और नकदी नहीं खोली है। साथ ही यह लिखा है कि चोर उनका सोने का एंटिक क्वाइन भी ले गए हैं। यह तीन सौ वर्ष पुराना है और इसकी कीमत एक करोड़ से अधिक है। गहने और नकदी के बारे में उन्होंने मां के आने के बाद जानकारी देने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.