Move to Jagran APP

कातिल है करीबी, पहले भी आगरा में दरिंदगी का शिकार हाेती रही हैं बालिकाएं

पुलिस मलपुरा थाना के अंतर्गत मिढ़ाकुर में पांच साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में शादी में हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग को भी जांच रही है। अधिकांश घटनाओं में करीबी ही निकले हैं कातिल। एत्मादपुर में पिता ने दुष्कर्म के बाद कर दी थी बेटी की हत्या।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 09:51 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 09:51 AM (IST)
कातिल है करीबी, पहले भी आगरा में दरिंदगी का शिकार हाेती रही हैं बालिकाएं
मिढ़ाकुर में बच्‍ची से दुष्‍कर्म और हत्‍या के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह।

आगरा, अली अब्‍बास। मलपुरा में बच्ची के साथ दरिंदगी की पहली घटना नहीं है। ताजनगरी में बच्चियां पहले दरिदंगी का शिकार होती रही हैं। अधिकांश घटनाओं में बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले उनकी करीबी ही निकले हैं। नवंबर 2017 में एत्मादपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बालिका की उसके पिता ने ही दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपित पिता को जेल भेजा था। इधर पुलिस मलपुरा थाना के अंतर्गत मिढ़ाकुर में पांच साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में शादी में हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग को भी जांच रही है, साथ ही विवाह समारोह में आमंत्रित मेहमानों की सूची भी बनाई गई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बच्‍ची का हत्‍यारा, जल्‍द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

loksabha election banner

बालिकाओं के साथ पूर्व में हुई घटनाएं

-29 नवंबर 2021: हरीपर्वत थाना क्षेत्र में छह साल की बालिका से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया।

-22 नवंबर 2021: मलपुरा थाना क्षेत्र में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की बालिका से दुष्कर्म। बालिका को रेलवे लाइन किनारे छोड़ गया आरोपित।

19 मार्च 2021: सिकंदरा थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को जंगल में फेंका। पुलिस ने पर्दाफाश कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

अक्टूबर 2021: फतेहाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी घास काटने गई थी। वहां बुग्गी चालक ने दुष्कर्म किया।

-दिसंबर 2017: खंदौली थाना क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म

-नवंबर 2017: एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में दस साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या। शव को यमुना किनारे जंगल में फेंका

-24 नवंबर 2017: एत्मादपुर थाना क्षेत्र में सात साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या। स्कूल के मैदान में मिला था शव

पति के सामने पत्नी से किया था सामूहिक दुष्कर्म

एत्मादपुर में इस वर्ष मार्च में होली पर मायके लौट रहे दंपती को बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया था। दंपती को झरना नाले के जंगल में ले गए थे। वहां पति के सामने विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने सनसनीखेज घटना का पर्दाफाश करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.