Move to Jagran APP

दूल्हे के मामा से 12 लाख के गहने लूट ले गए बदमाश

सिकंदरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र में घुड़चढ़ी के समय हुई वारदात बैग में रखे थे दुल्हन के लिए गहने लूट का मुकदमा दर्ज

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 07:51 PM (IST)
दूल्हे के मामा से 12 लाख के गहने लूट ले गए बदमाश
दूल्हे के मामा से 12 लाख के गहने लूट ले गए बदमाश

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा क्षेत्र में बरात की घुड़चढ़ी के समय बदमाशों ने दुस्साहसिक घटना की। दूल्हे के मामा के हाथ से 12 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग लूट लिया। बैग में पुश्तैनी गहनों के साथ 45 हजार रुपये भी रखे थे। पीड़ित ने सिकंदरा थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

हाथरस की गिर्राज कालोनी निवासी डा. आकाश सिंह की 20 नवंबर को आगरा में बरात आई थी। सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह था। 20 नवंबर की रात 10 बजे घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। बराती डांस कर रहे थे। आकाश के मामा अलीगढ़ निवासी शिक्षक जितेंद्र पाल सिंह के हाथ में एक बैग था। बैग में दुल्हन के लिए लाए गए गहने और कैश रखा था। बाइक सवार दो बदमाश तेज रफ्तार में वहां आए। बाइक की गति थोड़ी कम की और झपट्टा मारकर बैग छीनकर ले गए। शोर मचाते हुए उन्होंने बदमाशों का पीछा किया। मगर, बैंड के शोर में किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। उन्होंने बैंड बंद कराया। तब बरातियों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक की। घटनास्थल इस कैमरे में कवर नहीं हो रहा था। इसलिए बदमाशों के फुटेज नहीं मिल सके।

जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गहनों से पूरे परिवार की पुरानी यादें जुड़ी थीं।

इंस्पेक्टर सिकंदरा विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के अनुसार लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। शादियों के सीजन में शुरू हो जाती हैं घटनाएं

हर वर्ष शादी के सीजन में इस तरह की घटनाएं शुरू हो जाती हैं। कुछ वर्ष पहले सूर्य नगर कालोनी में भी घुड़चढ़ी के दौरान इसी अंदाज में वारदात हुई थी। शास्त्रीपुरम में सुनसान इलाके में कई मैरिज होम बने हैं। इनके बाहर भी घटनाएं हो चुकी हैं। सहालग के समय मैरिज होम के आसपास ही ऐसे गैंग सक्रिय हो जाते हैं। पूरी रेकी करने के बाद वे वारदात करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.