Move to Jagran APP

साल की सबसे लंबी बारिश, पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़का

रविवार रात दो बजे शुरू हुई बरसात नहीं हुई बंद 24 घंटे में 44 एमएम हुई बारिश टूट सकता है 1910 का रिकार्ड सुबह और दोपहर के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का रहा अंतर दिन में लगने लगी सर्दी

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 11:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 11:59 PM (IST)
साल की सबसे लंबी बारिश, पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़का
साल की सबसे लंबी बारिश, पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़का

आगरा, जागरण संवाददाता । इस साल की सबसे लंबे अंतराल की बारिश से सोमवार को पारा 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। दिन में पांच घंटे तेज बारिश हुई। इससे दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया। लोगों को सर्दी लगने लगी। लगातार हो रही बारिश से 1910 में अक्टूबर में हुई बारिश का रिकार्ड टूट सकता है।

loksabha election banner

मानसून की बारिश भी कभी लगातार 12 घंटे से अधिक देर तक नहीं हुई। ऐसे में रविवार रात दो बजे से शुरू हुई बारिश बंद नहीं हुई। सुबह नौ बजे के बाद बारिश तेज हो गई। दोपहर 12 बजे बारिश कम हो गई, लेकिन बंद नहीं हुई। दोपहर डेढ़ बजे के बाद फिर तेज बारिश शुरू हो गई। शाम साढ़े छह बजे तक तेज बारिश हुई। बारिश के साथ हवा चलने से दिन में सर्दी का अहसास होने लगा, कार्यालय और घर में लोगों को पंखे बंद करने पड़े। रात को भी बारिश बंद नहीं हुई। वहीं, लगातार बारिश होने से दोपहर का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य 34.5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। कई सालों बाद अक्टूबर में इतनी अधिक बारिश हुई है। 24 घंटे में 44 एमएम बारिश दर्ज की गई। अक्टूबर में 1910 का रिकार्ड दर्ज है, पूरे महीने में 268. 8 एमएम बारिश हुई थी। 15 सितंबर को हो चुकी है मानसून की विदाई, कम हुई बारिश

इस बार मानसून की बारिश औसत से कम हुई है। 15 सितंबर को मानसून की विदाई हो चुकी है। औसत 650 एमएम बारिश होनी चाहिए। मगर, 450 एमएम बारिश ही हुई। आज भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार से बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह है रिकार्ड

-अक्टूबर में सबसे अधिक बारिश 1910 में 268. 8 एमएम हुई

-एक अक्टूबर 1910 को 169 एमएम बारिश हुई अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन

31 अक्टूबर 1939 को न्यूनतम तापमान 9 .4 डिग्री सेल्सियस रहा अक्टूबर में होनी चाहिए बारिश 15.9 एमएम

24 घंटे में हुई बारिश 44 एमएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.