Move to Jagran APP

बरातियों की हो गई दावत, तब फेरे लेने से पहले दुल्हन ने कर दिया शादी से इन्कार

बाह के विष्णुपुरा गांव का मामला कानपुर से आई थी बरात। दूल्हा अौर उसके स्वजन थाने पहुंचे वापस मांगा शादी का लहंगा। पसंद के दूल्हे से शादी की जिद पर अड़ी दुल्‍हन। दूसरा दूल्हा तैयार होकर मंडप में पहुंच चुका है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 10:12 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 10:12 AM (IST)
बरातियों की हो गई दावत, तब फेरे लेने से पहले दुल्हन ने कर दिया शादी से इन्कार
फेरों से पहले दुल्‍हन ने आगरा में शादी से इन्‍कार कर दिया।

आगरा, जागरण संवाददाता। शादी की काफी रस्में पूरी हो चुकी थी। फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष में खलबली मच गई। दुल्हन अपनी पसंद के दूल्हे से शादी की जिद पर अड़ गई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। अब दुल्हन की पसंद का दूसरा दूल्हा शादी के मंडप में पहुंच गया है।

loksabha election banner

मामला बाह क्षेत्र के गांव विष्णु का पुरा का है। रविवार रात को कानपुर से यहां बरात आई थी। रात को शादी की रस्में शुरू हो गईं। सुबह तक रस्में चलती रहीं। सोमवार सुबह सात बजे फेरों की रस्म शुरू होने वाली थी। इससे पहले ही दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। उसने गांव में रहने वाले एक युवक से शादी को कहने लगी। पूर्व में दुल्हन के स्वजन ने गांव के लड़के से रिश्ते की बात की थी। दुल्हन के स्वजन ने पहले तो उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बात बिगड़ने पर दूल्हा और उसके स्वजन थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर बाह ने बताया कि दूल्हा और उसके स्वजन ने थाने आकर मामले की जानकारी दी थी। वे दुल्हन के शादी से इन्कार करने पर अपना सामान वापस मांग रहे हैं। उन्होंने दुल्हन का लहंगा और चप्पलें वापस मांगी हैं। दुल्हन के स्वजन से बात करके सामान वापस दिलाया जा रहा है। उधर, दुल्हन की जिद पर उसके स्वजन दूसरे युवक से शादी को तैयार हो गए हैं। दूसरा दूल्हा तैयार होकर मंडप में पहुंच चुका है। इस मामले में किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.