Move to Jagran APP

आगरा में सिकंदरा के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव, दस दिन से था लापता

सिकंदरा के बाईपुर के जंगल की घटना दस दिन से तलाश रहे थे स्वजन। हत्या की आशंका जताते हुए दो लोगों के खिलाफ दी है तहरीर। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। स्‍वजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शुरू की पड़ताल।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 11:34 AM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 11:34 AM (IST)
आगरा में सिकंदरा के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव, दस दिन से था लापता
आगरा में सिकंदरा के जंगल में किशोर का शव मिला है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के सिकंदरा इलाके के गढ़ी बाईपुर के जंगल में शुक्रवार की देर शाम पेड़ पर फंदे से किशाेर का शव लटका मिला। उसकी उम्र 16 साल थी। वह दस दिन से लापता था। स्वजन उसकी तलाश में जुटे थे। उन्होंने स्वजन ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का शक जताते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह ने बताया कि गढ़ी बाईपुर निवासी दुर्वेश उर्फ देवेंद्र 17 मई की शाम से आठ बजे से गायब था। वह घर से टहलने की कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। स्वजन उसकी तलाश में जुटे थे। उन्होंने उसके गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा रखी थी। स्वजन के साथ ही पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की देर शाम को बाईपुर का एक व्यक्ति जंगल में गया था। वहां पर उसने एक पेड़ पर साफी के फंदे से लटका देवेंद्र का शव देखा। शव कई दिन पुराना था। ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंच गए।

इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि छाबनीन में पता चला था कि दुर्वेश उर्फ देवेंद्र ने गांव के ही रहने वाले पिलुआ के कबूतरों को इस्माइल को बेच दिया था। इसकी जानकारी होने पर पिलुआ ने अपने कबूतर इस्माइल से ले लिए। पिलुआ ने दुर्वेश इस घटना की शिकायत उसके पिता उसके पिता से करने की कहा था। इसके बाद से दुर्वेश लापता हो गया था। मामले में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.