800 जरूरतमंदों व नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान
किसान विकास समिति की ओर से गढ़ी रंपुरा में किया गया आयोजन
जागरण टीम, आगरा। जैतपुर के गढ़ी रंपुरा में किसान विकास समिति ने गुरुवार को जरूरतमंदों को 800 कंबलों का वितरण किया। इस दौरान क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले व समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
किसान विकास समिति की ओर से आयोजित समारोह में क्षेत्र के बुजुर्गो को, मलियाखेड़ा निवासी सेना के जवान जितेंद्र सिह और जरार निवासी धाविका अंबिका वर्मा को भी सम्मानित किया गया। समिति के संयोजक रमेश चंद्र कटारा ने सामाजिक संगठन टीम भारतीय, बटेश्वर की हेल्पिग हैंड्स, मेक ए डिफरेंस सोसायटी, ग्रीन कैंप, व्हाइट वालिटियर, हृयूमन पावर, उमंग टीम, एग्री यूथ एनजीओ के सदस्यों की सराहना की और उन्हें शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संयोजक ने कहा कि समिति प्रतिवर्ष क्षेत्र की प्रतिभाओं व नाम रोशन करने वालों को सम्मानित करती है। इस मौके पर छविराम, पदम सिंह, शिवदत्त, कृपाल सिंह, अकबर सिंह, जालंधर, सोन वीर, सोनू भदौरिया, सुधांशु कटारा आदि का सहयोग रहा। स्वयंसेविकाओं को सिखाएआत्मरक्षा के गुर
जागरण टीम, आगरा। बरहन के आंवलखेड़ा स्थिति माता भगवती देवी राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। इसमें शिक्षक और शिक्षकाओं ने स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसका उद्देश्य सेविकाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है। इस दौरान स्वयं सेविकाओं में काफी उत्साह नजर आया। ब्रह्माकुमारियों ने मनाया ब्रह्माबाबा का स्मृति दिवस
जागरण टीम, आगरा। खंदौली कस्बा में बह्माकुमारी उप सेवा केंद्र पर बह्माबाबा का स्मृति दिवस गुरुवार को मनाया गया। टूंडला सेवा केंद्र प्रभारी विजय बहन ने ब्रह्माबाबा के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं खंदौली सेवा केंद्र प्रभारी मोना बहन और राधिका बहन ने ब्रह्माबाबा की तपस्या का वर्णन किया। रंजना सिंह, राजयोगी विभोर भाई ने बताया कि परमात्मा को कैसे याद रखा जाए। उन्होंने कहा कि ब्रह्माबाबा ने सर्वस्व समर्पण कर अपना जीवन देवकुल बनाया। इसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में उन गुणों को अपनाना चाहिए।