Move to Jagran APP

Love Jihad: आ रही गहरी साजिश की बू, आखिर किसके इशारे पर लव जिहाद में फंसाई जा रहीं आगरा की किशाेरियां

सिकंदरा की किशोरी को सहारनपुर ले जाकर कराया धर्म परिवर्तन। मलपुरा में पड़ोस में रहने वाला युवक प्रेम के जाल में फंसाकर ले गया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 06:53 PM (IST)
Love Jihad: आ रही गहरी साजिश की बू, आखिर किसके इशारे पर लव जिहाद में फंसाई जा रहीं आगरा की किशाेरियां
Love Jihad: आ रही गहरी साजिश की बू, आखिर किसके इशारे पर लव जिहाद में फंसाई जा रहीं आगरा की किशाेरियां

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में किशोरियां लव जिहाद के जाल में फंस रही हैं। नाम बदलकर गैर मजहब के युवक दोस्ती करते हैं। इसके बाद साथ ले जाकर उनका शोषण करते हैं। दो दिन में दो किशोरियों के बरामद होने पर यही सामने आया है। सुनवाई करने के बाद बाल कल्याण समिति ने किशोरियों को स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। मगर, ये केस गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।

loksabha election banner

सिकंदरा क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी से फोन पर सहारनपुर के दानियालपुर निवासी इकरार ने छह माह पहले दोस्ती कर ली थी। इकरार ने अपना नाम रवि बताया था। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। 14 जून को पिता ने किसी बात पर किशोरी को डांट दिया। तभी इकरार काे मौका मिल गया। उसने किशोरी को साथ रहने को तैयार कर लिया। किशोरी अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं और घर से 15 हजार रुपये लेकर उसके साथ चली गई। इकरार पहले उसे गुरुग्राम ले गया। यहां होटल में दो दिन रहे। इसके बाद उसे आरोपित हरियाणा के यमुना नगर में ले गया। वहां से अगस्त में वह किशोरी को सहारनपुर ले गया। वहां धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया। धर्म परिवर्तन होने पर किशोरी को असलियत पता चली। मगर, तब तक वह चंगुल में फंस चुकी थी। इधर, पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपित इकरार को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी के बरामद होने पर मामला पता चला। आरोपित को बुधवार को जेल भेज दिया गया। गुरुवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। यहां समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सदस्य आशा शर्मा, विनीता कुलश्रेष्ठ, डॉ. राजश्री ने किशोरी से बातचीत की। इसके बाद उसे स्वजन को सौंप दिया।दूसरा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां की 17 वर्षीय किशोरी से पड़ोस में किराए पर रहने वाले बादल खान ने एक वर्ष पहले बादल बनकर दोस्ती कर ली। किशोरी से मिलने जुलने लगा। शादी करने का झांसा देकर उसने शारीरिक शोषण किया। सात सितंबर को वह किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। स्वजन ने मलपुरा थाने में मुकदमा लिखा दिया। गुरुवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपित को बादल खान को जेल भेज दिया। किशोरी गर्भवती है। शुक्रवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। यहां से उसे स्वजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.