Move to Jagran APP

आगरा से अगवा किशोरी की कोलकाता में तलाश, सौदा किए जाने की आशंका

फतेहाबाद थाना क्षेत्र से 24 नवंबर 2021 को हुई थी गायब। स्वजन ने दर्ज करा रखा है मुकदमा कोलकाता मिली थी लोकेशन। पुलिस के पहुंचने से पहले ही किशोरी को उस जगह से हटा दिया गया। सर्विलांस की मदद से ट्रेस की जा रही है लोकेशन।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 10:46 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:46 AM (IST)
आगरा से अगवा किशोरी की कोलकाता में तलाश, सौदा किए जाने की आशंका
आगरा से अगवा किशोरी की तलाश में पुलिस कोलकाता गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहाबाद थाना क्षेत्र से डेढ़ महीने पहले अगवा की गई किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने कोलकाता में डेरा डाल दिया है। उसकी लोकेशन कोलकाता में मिली थी। जिसके बाद से पुलिस स्वजन के साथ उसकी बरामदगी के प्रयास में जुटी है। फतेहाबाद थाना क्षेत्र निवासी 16 साल की किशोरी 24 नवंबर 2021 को घर से निकली थी। स्वजन के अनुसार वह पास के क्लीनिक पर अपने अंगूठे में पट्टी कराने के लिए गई थी। जिसके बाद नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें पता चला कि ताजगंज के रहने वाले जैकी व सुमित उसे अपने साथ लेकर गए हैं। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ फतेहाबाद थाने में मुूकदमा दर्ज करा दिया। बेटी की तलाश के दौरान उन्हें पता चला कि आरोपित उसे कोलकाता लेकर गए हैं। इसी दौरान बेटी द्वारा लिखा गया एक पत्र भी मिला, जो कोलकाता से भेजा गया था।

loksabha election banner

जिससे बेटी के कोलकाता में होने का शक पुख्ता हो गया। वह पुलिस को लेकर वहां पहुंचे, लेकिन आरोपितों को भनक लग गई। उन्होंने उसे वहां से हटा दिया था। स्वजन को आशंका है कि आरोपितों ने किशोरी को कोलकाता में ही कहीं पर छिपा रखा है। वह उसका सौदा कर सकते हैं। इसलिए पुलिस की एक टीम ने किशोरी की बरामदगी के लिए कोलकाता में डेरा डाल रखा है।

किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम लगाई है। किशोरी का सुराग लगाने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

सौरभ सिंह, सीओ फतेहाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.