Move to Jagran APP

World Brest Feeding Week: मातृत्व का सम्मान करने वाला देश का पहला स्मारक है ताजमहल, महिलाओं के लिए है यहां विशेष सुविधा

इन दिनों विश्‍व स्‍तनपान सप्‍ताह मनाया जा रहा है। ताजमहल में अगस्त 2019 में शुरू किया गया था बेबी केयर व फीडिंग रूम। आगरा किला में भी है सुविधा फतेहपुर सीकरी व सिकंदरा में रूम बनकर तैयार। यहां महिलाओं को असहज स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 03:05 PM (IST)
World Brest Feeding Week: मातृत्व का सम्मान करने वाला देश का पहला स्मारक है ताजमहल, महिलाओं के लिए है यहां विशेष सुविधा
ताजमहल में बनाया गया बेबी केयर रुम।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहंशाह शाहजहां ने मुमताज की याद में ताजमहल की तामीर कराकर दुनिया को मोहब्बत की अनमोल निशानी दी थी। आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. वसंत कुमार स्वर्णकार ने उसे मातृत्व का सम्मान करने वाला दुनिया का पहला स्मारक बना दिया। इससे यहां छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को असहज स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता है।

loksabha election banner

विश्व स्तनपान सप्ताह इन दिनों चल रहा है। एक से सात अगस्त तक मनाए जाने वाले स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना और कार्यस्थल को सुविधाजनक बनाकर ऐसा माहौल बनाना है कि उन्हें असहज स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। मातृत्व का सम्मान करने वाला ताजमहल दुनिया का पहला स्मारक है। यहां अगस्त, 2019 में बेबी केयर व फीडिंग रूम महिलाओं के लिए शुरू किया गया था। दरअसल, 2019 की गर्मियों में ताजमहल की रूटीन विजिट में अधीक्षण पुरातत्वविद डा. वसंत कुमार स्वर्णकार ने वीआइपी टायलेट के नजदीक सीढ़ियों पर असहज स्थिति में बैठी महिला को बच्चे को स्तनपान कराते देखा था। उसका पति किसी तरह उसे कवर कर रहा था। इसके चलते उन्होंने छोटे बच्चों के साथ स्मारक घूमने आने वाली महिलाओं को सुविधाजनक व सुरक्षित स्थल उपलब्ध कराने की सोची। इसकी शुरुआत ताजमहल से ही की गई। वीआइपी टायलेट के बाईं तरफ स्थित गैलरी में बेबी केयर व फीडिंग रूम बनवाया गया। अगस्त, 2019 में इसका उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया था। इसके बाद आगरा किला में इस सुविधा की शुरुआत की गई।

अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि फतेहपुर सीकरी व सिकंदरा में बेबी केयर व फीडिंग रूम बनकर तैयार हैं। शीघ्र ही उनका उद्घाटन कराया जाएगा।

महिला आयोग कर चुका है सम्मान

अनूठी सोच के लिए अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. वसंत कुमार स्वर्णकार को दिल्ली महिला आयोग सम्मानित कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में हुए कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.