Move to Jagran APP

कोहरे में छुपा ताजमहल, सुबह कम आए पर्यटक

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते रेंगते रहे मंगलवार को वाहन सुबह के स्लाट में विगत दो दिनों की अपेक्षा कम आए पर्यटक काेहरे में छुपा नजर आया ताजमहल आने वाले दिनाें में ताजमहल पर काेहरे का नजर आएगा अधिक असर

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 12:29 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 12:29 PM (IST)
कोहरे में छुपा ताजमहल, सुबह कम आए पर्यटक
मौसम में आए बदलाव के चलते मंगलवार को ताजमहल कोहरे में छुपा नजर आया।

आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम में आए बदलाव के चलते मंगलवार को ताजमहल कोहरे में छुपा नजर आया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आए। इसके चलते ताजमहल पर सुबह के स्लाट में बीते दो दिनों की अपेक्षा कम पर्यटक पहुंचे। सैलानियों ने ताजमहल के दीदार में मौसम का लुत्फ उठाया।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह ताजनगरी कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। दृश्यता प्रभावित होने की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे समेत अन्य राजमार्गों पर गाड़ियों की रफ्तार कम रही। ताजमहल भी कोहरे में छुपा नजर आया। यमुना किनारा मार्ग और आगरा किला से ताजमहल नजर नहीं आया। कोहरने के चलते ताजमहल देखने सुबह के स्लाट में कम पर्यटक पहुंचे। सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक पर्यटकों की संख्या बीते दो दिनों की अपेक्षा कम रही। सुबह 11:30 बजे हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। पिछले दो दिनों से यहां बादल छाए हुए थे और रविवार शाम बारिश भी हुई थी। ताजमहल पूर्वी गेट पर दुकान संचालित करने वाले सुल्तान सिंह यादव ने बताया कि सुबह जो पर्यटक आए, उनमें स्थानीय पर्यटक अधिक थे। कोहरे के चलते बाहर से अधिक पर्यटक नहीं आ सके। दुकान संचालक विष्णु शर्मा ने बताया कि मौसम बदल रहा है और अब पर्यटक सुबह की अपेक्षा दोपहर के समय में अधिक आएंगे। मौसम में आए बदलाव और कोहरे के चलते उन्हें परेशानी होगी।

बढ़ाई जाए कैपिंग

ताजमहल की कैपिंग बढ़ाने की मांग पर्यटन संस्थाएं कर रही हैं। लपकों द्वारा टिकट बुक किए जाने से रविवार व सोमवार को सैकड़ों पर्यटकों को बगैर ताजमहल देखे लाैटना पड़ा था। कैपिंग नहीं बढ़ी तो मौसम में आए बदलाव से आने वाले दिनों में टिकट नहीं मिलने की समस्या और बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.