Move to Jagran APP

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022, फरवरी में सर्वे के लिए आगरा आएगी केंद्रीय टीम

स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण-2021 में देश में नगर निगम आगरा 24वें और प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। दो सप्ताह तक टीम शहर में रहेगी जनता से फीडबैक भी लेगी। सर्वेक्षण छह हजार अंक का है। टीम के आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 01:12 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 01:12 PM (IST)
स्वच्छ सर्वेक्षण-2022, फरवरी में सर्वे के लिए आगरा आएगी केंद्रीय टीम
आगरा में केंद्रीय टीम फरवरी में स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण के लिए आएगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 एक माह की देरी से फरवरी में होगा। केंद्रीय टीम अगले माह आगरा आएगी और दो सप्ताह तक यहां रहेगी। नगर निगम के सौ वार्डों का निरीक्षण करेगी और जनता से सफाई व्यवस्था सहित अन्य को लेकर फीडबैक लेगी। इसी आधार पर सर्वेक्षण-2022 की रैंक तय होगी।

loksabha election banner

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में देश में नगर निगम आगरा 24वें और प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा था। अभी तक टीम जनवरी में आती थी और दो से तीन सप्ताह तक रहती थी लेकिन अब टीम फरवरी में आएगी। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि सर्वेक्षण छह हजार अंक का है। टीम के आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं पकड़ रहा रफ्तार

स्वच्छता कारपोरेशन की टीम ने एक माह पूर्व हरीपर्वत जोन के 11 वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया था। कूड़ा कलेक्शन अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। निजी सफाई कर्मचारी इस अभियान में सहयोग करने को तैयार नहीं हैं। दयालबाग निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निजी कर्मचारी हर माह 150 रुपये लेते हैं। नाली और कूड़ा कलेक्शन करते हैं। कमला नगर निवासी कमल गुप्ता ने बताया कि कूड़ा उठान को लेकर सरकारी और निजी कर्मचारियों में तीन बार विवाद हो चुका है। फिलहाल निजी कर्मचारियों द्वारा कूड़े का उठान किया जा रहा है।

हर दिन पहुंचती हैं 150 शिकायतें

नगर निगम कार्यालय में सफाई न होने को लेकर हर दिन 150 शिकायतें पहुंचती हैं। 24 घंटे में 65 फीसद शिकायतों का निस्तारण होता है। बाकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।

स्वच्छ सर्वेक्षण एक नजर में

वर्ष, देश में स्थान, प्रदेश में स्थान

- 2016, 45, पहले

- 2017, 263, दूसरे

- 2018, 102, पहला

- 2019, 85, दूसरा

- 2020, 16, पहला

- 2021, 24, तीसरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.