Move to Jagran APP

Swachh Survekshan 2021: कैसे हो ताजनगरी की रैंकिंग में सुधार, दो दर्जन से ज्यादा अफसर कर रहे खेल

Swachh Survekshan 2021 फील्ड में नहीं निकलते हैं 29 मॉनीटरिंग अफसर। नगरायुक्त के निरीक्षण में खुली पोल। डलावघरों से सही तरीके से नहीं उठ रहा है कूड़ा मैनहोल के ढक्कन तक गायब।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 01:17 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 01:17 PM (IST)
Swachh Survekshan 2021: कैसे हो ताजनगरी की रैंकिंग में सुधार, दो दर्जन से ज्यादा अफसर कर रहे खेल
Swachh Survekshan 2021: कैसे हो ताजनगरी की रैंकिंग में सुधार, दो दर्जन से ज्यादा अफसर कर रहे खेल

आगरा, जागरण संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में अफसरों की कार्यशैली बाधा बन रही है। 29 मॉनीटरिंग अफसर फील्ड में नहीं निकलते हैं। अफसरों की लापरवाही से सफाई व्यवस्था का बंटाधार हो गया है।

loksabha election banner

शनिवार को नगरायुक्त निखिल टीकाराम के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। बकरीद के मौके पर भी कई डलावघरों से कूड़े व नालों से सिल्ट का उठान ठीक से नहीं किया जा रहा था। अधिकांश क्षेत्रों में गंदगी फैली हुई थी। मैनहोल से ढक्कन गायब थे। डस्टबिन कूड़े से भरे हुए थे। इन्हेंं खाली नहीं किया जा रहा था। नगरायुक्त ने बताया कि संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टरों से सफाई व्यवस्था कराने के आदेश दिए गए हैं। वहीं मैनहोल में ढक्कन लगाने के लिए कहा गया है।

यहां मिली गंदगी 

- कोठी मीना बाजार मैदान, रामलीला मैदान, वाटरवक्र्स चौराहा, यमुना पुल के नीचे गंदगी फैली हुई थी।

- बिजलीघर चौराहा पर डलावघर कूड़े से भरा हुआ था।

- श्रीराम पूड़ीवाले की दुकान के सामने मैनहोल खुला हुआ था।

- चक्कीपाट क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी।

- कमाल खां परिसर और उसके आसपास सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली।

- खेरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास मैदान में कूड़ा पड़ा हुआ था।

- जयपुर हाउस में शांति स्वीट्स हाउस से लेकर खतैना नाले तक सफाई ठीक नहीं मिली।

- रोड साइड के दोनों ओर कूड़ा पड़ा हुआ था। डलावघर में भी कूड़ा पड़ा हुआ था।

- रुई की मंडी में, जैन दादाबाड़ी के बाहर रखा डस्टबिन भरा हुआ था। आसपास कूड़ा फैला हुआ था।

- राजीव टाकीज शाहगंज बालूगंज पेट्रोल पंप के आसपास गंदगी फैली हुई थी।  

फैक्ट फाइल

- स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 छह हजार अंक का होगा। इसे तीन भाग में बांटा गया है। पहला भाग 40 फीसद अंक का दूसरा और तीसरा तीस-तीस फीसद के होंगे।

- पहली बार जनता की भी जवाबदेही तय की गई है। यानी जनता से स्वच्छता सर्वेक्षण में क्या योगदान दिया, इसे लेकर सवाल पूछे जाएंगे।

- पहली बार घरेलू खतरनाक श्रेणी के कूड़े को भी शामिल किया गया है। इसके दायरे में प्लास्टिक वेस्ट आता है।

- सूखे और गीले कूड़े के उठान और उसके निस्तारण का सत्यापन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.