Move to Jagran APP

Agra Smart City Project: 1200 एमएम की पाइप लाइन के लिए डूब क्षेत्र का होगा सर्वे

Agra Smart City Project जीवनी मंडी पुलिस चौकी से ताजगंज श्मशान घाट चौराहा तक बिछनी है लाइन। ताजगंज को चौबीस घंटे मिलेगा पानी 143 करोड़ रुपये का है प्राेजेक्ट। यमुना किनारा रोड की एक लेन पर फिलहाल काम बंद नहीं होगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 05:41 PM (IST)
Agra Smart City Project: 1200 एमएम की पाइप लाइन के लिए डूब क्षेत्र का होगा सर्वे
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज तक नई पाइप लाइन बिछ रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बिछ रही 1200 मिलीमीटर (एमएम) की पाइप लाइन के लिए यमुना नदी के डूब क्षेत्र का सर्वे होगा। सिंचाई विभाग ने स्मार्ट सिटी प्रशासन को डूब क्षेत्र की पूरी जानकारी दे दी है। डूब क्षेत्र के बाहर से जीवनी मंडी पुलिस चौकी से लेकर ताजगंज श्मशान घाट चौराहा तक लाइन बिछेगी। इससे ताजगंज को चौबीस घंटे पानी मिलेगा। लाइन बिछाने में 143 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

loksabha election banner

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज तक नई पाइप लाइन बिछ रही है। पहले चरण में वाटरवर्क्स से पुलिस चौकी तक लाइन बिछ चुकी है। दूसरे चरण में पुरानी मंडी तिराहा से शाहजहां पार्क के मुख्य गेट तक लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। दोनों चरण की पाइप लाइनों की टेस्टिंग हो चुकी है। तीसरे चरण में पुलिस चौकी से ताजगंज श्मशान घाट चौराहा तक लाइन बिछनी है। 31 मार्च तक यमुना किनारा रोड की एक लेन बंद है। दो जेसीबी से लेन की खोदाई चल रही है। आगरा स्मार्ट सिटी प्रशासन पाइप लाइन को यमुना नदी की किनारे से होकर गुजारने का प्रयास चल रहा है। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने सिंचाई विभाग से डूब क्षेत्र की जानकारी मांगी थी। यह जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। स्मार्ट सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि यमुना किनारा रोड की एक लेन पर फिलहाल काम बंद नहीं होगा। डूब क्षेत्र का जल्द सर्वे होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.