Move to Jagran APP

Breaking: नेहरू नगर में बीटेक के छात्र ने घर की छत पर खुद को मारी गोली, मौत

आगरा के पॉश इलाके नेहरू नगर में सोमवार रात हुई दर्दनाक घटना। संस्‍कार भारती से जुड़े पिता की लाइसेंसी रिवॉल्‍वर से बेटे ने की खुदकशी। लॉकडाउन शुरू हाेने पर आ गया था घर। सुसाइड नोट नहीं मिला है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 11:35 PM (IST)
Breaking: नेहरू नगर में बीटेक के छात्र ने घर की छत पर खुद को मारी गोली, मौत
पिता की लाइसेंसी रिवॉल्‍वर से बेटे ने उठाया आत्‍मघाती कदम। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर की पॉश कॉलोनी नेहरू नगर में सोमवार रात बीटेक छात्र ने घर की छत रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल की जांच कर कारण जानने का प्रयास कर रही है।

prime article banner

नेहरू नगर निवासी संस्कार भारती के पदाधिकारी राजेश पंडित का बेटा 23 वर्षीय शुभंकर बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। लॉकडाउन के समय वह कॉलेज की छुट्टी होने पर घर आ गया था। तब से वह घर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। दो मंजिल घर में राजेश पंडित, उनकी पत्नी अर्चना और इकलौता बेटा शुभंकर रहते थे। नौकर गोपाल घर में काम करने आता था। बेटी सुकृति फरीदाबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। साेमवार रात आठ बजे अर्चना घर के सामने रोड पर टहल रही थीं। राजेश पंडित घर में भूतल पर ही थे। शुभंकर दूसरी मंजिल पर पढ़ाई कर रहा था। अचानक राजेश को दूसरी मंजिल की छत पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके साथ ही छत पर कुछ गिरने की आवाज आई। राजेश पंडित ने नौकर गोपाल को छत पर देखने को भेजा। उसने देखा तो वहां शुभंकर लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। राजेश की लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसने खुद को गोली मारी थी। रिवॉल्वर भी उसके हाथ के पास पड़ी थी। गोपाल उसे देखकर चीख पड़ा। इसके बाद स्वजन ऊपर पहुंच गए। पुलिस को बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। रिवॉल्वर भी कब्जे में ले ली। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्वजन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया?  एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि स्वजनों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुदकशी करने की बात लिखकर दी है। खुदकशी का कारण जानने का प्रयास कर रहे हैं।

फेसबुक प्रोफाइल और मोबाइल के कांटेक्ट डिलीट

मां अर्चना ने बताया कि शुभंकर ने शाम को पांच बजे छोले खाए थे। उसका व्यवहार भी सामान्य लग रहा था। वह पढ़ने में बहुत होशियार था। अचानक ऐसा क्या हुआ जो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। स्वजन के मुताबिक खुदकुशी से पहले उसने अपना फेसबुक प्रोफाइल डिलीट कर दियां। मोबाइल की कांटेक्ट लिस्ट से सभी नंबर भी डिलीट कर दिए। इनकमिंग कॉल और आउट गोइंग कॉल्स भी डिलीट हैं। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इसकी जांच कर खुदकुशी का कारण जानने का प्रयास किया जाएगा।

पबजी भी खेलता था शुभंकर

पुलिस के मुताबिक शुभंकर पबजी भी खेलता था। पढ़ाई के साथ-साथ वह पबजी खेलने में भी व्यस्त रहता था। इसीलिए परिवार के सदस्यों से कम बात करता था। खुदकुशी करने से इसका इसका कोई संबंध है या नहीं इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.