Move to Jagran APP

PM Modi Birthday: बोले भाजपा के प्रदेश प्रभारी, भगवान नहीं मोदी के भरोसे गरीबों को मिल रही जिंदगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने ऊर्जा मंत्री संग जिला संयुक्त चिकित्सालय में निरीक्षण कर जाना मरीजों का हाल। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर मरीजों को बांटे गए फल। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पीएम ने अंत्‍योदय योजना से दी गरीबों को सुविधाएं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 04:30 PM (IST)
PM Modi Birthday: बोले भाजपा के प्रदेश प्रभारी, भगवान नहीं मोदी के भरोसे गरीबों को मिल रही जिंदगी
वृंदावन के जिला चिकित्‍सालय में मरीजों को फल वितरित करते भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा।

आगरा, जेएनएन। जिले में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के चलते स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को उपचार के लिए पांच लाख का बीमा कराकर जो राहत दी गई है। इससे अब गरीबों को भगवान के भरोसे नहीं, बल्कि मोदी के भरोसे जिंदगी मिल रही है।

prime article banner

जिला संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना और उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधा की भी जानकारी हासिल की। राधामोहन सिंह ने मरीजों से अस्पताल द्वारा दी जा रही दवाओं और अन्य सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके जैन से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। यहां मीडिया से मुखातिब राधामोहन सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देश मना रहा है। ऐसे में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे। कहा, निश्चित रूप से सभी को सहज हेल्थ केयर मिल रही है। मोदी ने देश में स्वास्थ्य की चिंता की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान योजना देकर गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का उपचार करवाने की व्यवस्था की है। इसके लिए देश उनका आभारी है, आज देश के गरीबों का इलाज पर पांच लाख रुपये तक का खर्चा सरकार वहन करती है। अब गरीब को भगवान के भरोसे नहीं बल्कि मोदी के भरोसे जिंदगी मिल रही है। इससे पहले भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह व ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग मरीजों को फल बांटे।

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना के तहत गरीबों को सुविधाएं दी हैं, देश उनका आभारी है। आज देश में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.