Move to Jagran APP

इगलास की रैली में बाह से जाएंगे पांच हजार लोग

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की 23 दिसंबर को होगी रैली सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 06:15 AM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 06:15 AM (IST)
इगलास की रैली में बाह से जाएंगे पांच हजार लोग
इगलास की रैली में बाह से जाएंगे पांच हजार लोग

जागरण टीम, आगरा। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने सोमवार को कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने 23 दिसंबर को अलीगढ़ के इगलास में होने वाली सपा-रालोद की रैली को लेकर जिम्मेदारियां तय कीं। इसके बाद जैतपुर ब्लाक के आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। कहा, कि भाजपा की सरकार में महंगाई चरम पर है। किसान मजदूर, गरीब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इगलास की रैली के लिए बाह विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया हैं। उनके साथ राजेश यादव, आरपी सिंह, आदिल मिर्जा, अरविद यादव, डा आशीष कुमार, संजू तिवारी, रमेश यादव आदि रहे। सपाइयों ने घर-घर जाकर लगाया पार्टी का झंडा

loksabha election banner

जागरण टीम, आगरा। किरावली तहसील प्रांगण में सपाइयों ने सोमवार को झंडा लगाओ अभियान चलाया। इसके तहत गांव नगला लाल दास, तापी, कुकथला, नई बस्ती में घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी के झंडे लगाए और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप मुखिया, लाल सिंह लोधी, गौरव माहौर, डा. रूमाल सिंह, साबिर कुरैशी, कमल सिंह राजपूत, किशन सिंह राजपूत, कुलवंत लोधी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को बताईं सपा की नीतियां

जागरण टीम, आगरा। सैंया कस्बे में सोमवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख मानवेंद्र सिंह उर्फ बाबा के नेतृत्व में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें पार्टी की नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। 23 दिसंबर को इगलास, अलीगढ़ में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। सम्मेलन में तहसील अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, विकास परमार, पप्पू प्रधान, जिला पंचायत सदस्य जगदीश त्यागी, गोपाल, जितेंद्र गुर्जर, प्रवीण राजपूत आदि मौजूद रहे। सपा व्यापार सभा के सचिव बने शैलेंद्र

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट के गांव सूखा ताल निवासी शैलेंद्र निषाद को सपा व्यापार सभा का जिला सचिव बनाया गया है। अरेला पूरन सिंह बघेल, महेश गुप्ता, रामअवतार वर्मा, आशुतोष यादव, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। सपा नेता का मनाया जन्मदिन

जागरण टीम, आगरा। सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप का जन्मदिन सोमवार को सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। उनकी लंबी उम्र की कामना करने वालों में मोसिम कुरैशी, लक्ष्मण कश्यप, सुखबीर कश्यप, पूरन सिंह, निरोती कश्यप, गोविंद, ज्ञान सिंह इंदौलिया, सतीश, पदम सिंह रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.