सपा सरकार बनने पर लागू होगा परशुराम जयंती अवकाश
खंदौली में ब्राह्माण समाज के समागम समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा व हरिकिशोर तिवारी
जागरण टीम, आगरा। भाजपा की सरकार ब्राह्माण विरोधी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परशुराम जयंती का अवकाश समाप्त कर दिया है। सपा की सरकार बनने पर दोबारा अवकाश लागू किया जाएगा। सपा सरकार बनने पर श्रवण समाज का भी गठन किया जाएगा। यह विचार रविवार को सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने रखे।
उजरई स्थित वंशीधर कोल्ड स्टोरेज में पार्टी की ओर से ब्राह्माण समाज के समागम समारोह का आयोजन किया गया था। इसका शुभारंभ अभिषेक मिश्रा के अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. धर्मपाल सिंह, जिला सचिव विपिन शर्मा, शिवराम, बंटी उपाध्याय, नितिन शर्मा, सोमू पंडित, शिवा पंडित आदि मौजूद रहे। अनुसूचित जाति का हित सपा में सुरक्षित
जागरण टीम, आगरा। पिनाहट के गांव मानिकपुरा में रविवार को सपा के तत्वावधान में अनुसूचित जाति का सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव रामगोपाल बघेल ने कहा कि अनुसूचित जाति का हित सपा में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव गरीब अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए काम करते हैं। इस मौके पर विकाश चौधरी, तेजपाल यादव, विनय यादव, अंकित जैन, अंकित यादव, विकाश बाल्मीकि, प्रेम किशोर आदि मौजूद रहे। सपा नेता के बयान पर ब्राह्माणों ने जताया आक्रोश
जागरण टीम, आगरा। किरावली के गांव खेड़ा बाकंदा में रविवार को ब्राह्माण समाज के लोंगो ने सपा नेता हरिशकर तिवारी के बयान पर रोष जताया। सपा नेता ने विधानसभा चुनाव में सभी ब्राह्माणों को सपा को वोट देने को कहा था। ब्राह्माणों ने कहा कि जो पाट्री राष्ट्र चिंतन की दिशा में कार्य करेगी, वोट उसी को दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान गया प्रसाद शर्मा, शिवराम शास्त्री, जगदीश लवानिया, देवेश लवानिया, विश्वनाथ शर्मा, मुकेश पहलवान, पवन शर्मा, रामवीर शर्मा, शुभाष शर्मा, लोकेंद्र लवानिया, राकेश शर्मा, विष्णुकात शर्मा, संजय उपाध्याय, सुनील उपाध्याय आदि मौजूद रहे।