Move to Jagran APP

आगरा में दामाद को था शक, सास भड़काती है पत्‍नी को, ले ली गला घोंटकर जान

शास्त्रीपुरम की घटना पीछे के रास्ते से आया था चौथी मंजिल पर बने घर में। 12 घंटे बाद साली के घर पहुंचकर दी थी हत्या की जानकारी। शास्त्रीपुरम में काशीराम आवास योजना में महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 09:37 AM (IST)
आगरा में दामाद को था शक, सास भड़काती है पत्‍नी को, ले ली गला घोंटकर जान
आगरा में दामाद ने सास की गला घोंटकर हत्‍या कर दी।

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में काशीराम आवास योजना में महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पत्नी को अपने खिलाफ भड़काने में शक में दामाद ने ही सास का गला घोट दिया था। हत्या के 12 घंटे बाद खुद ही बड़ी साली के घर पहुंचकर इसकी जानकारी देकर भाग गया था।

loksabha election banner

शास्त्रीपुरम के काशीराम आवास योजना निवासी रेखा अग्रवाल (48 वर्ष) पत्नी राजकुमार अग्रवाल की बुधवार को हत्या कर दी गई थी उनका दुपट्टे से गला घोंटा गया था। रेखा अग्रवाल की बेटियों हर्षिता और आभा ने हत्या का आरोप विक्की पर लगाया था। रेखा अग्रवाल की तीन बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी आभा अग्रवाल ने विक्की उर्फ विनय से पिछले वर्ष जनवरी में प्रेम विवाह किया था। आभा ने इस वर्ष बेटी को जन्म दिया। पति विक्की कोई काम नहीं करता है। वह रेखा के पास ही घर जमाई बनकर रहने लगा था। इसे लेकर सास ने उसे काम करने के लिए टोकना शुरू कर दिया। करीब एक महीने उसे घर से निकाल दिया था। इससे वह कुद्र हो गया था।

उनके घर पर आकर कई बार झगड़ा कर गया था। पति द्वारा आए दिन बवाल करने पर आभा दो दिन पहले मां के पास से अपनी बड़ी बहन के घर दयालबाग रहने चली गई थीं। रेखा अग्रवाल घर पर अकेली रह रही थीं। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे विक्की दयालबाग पहुंचा। उसने पत्नी आभा और साली हर्षिता को रेखा अग्रवाल की हत्या की जानकारी दी। आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। मामले में मृतका के बड़े दामाद ऋषभ अग्रवाल ने विनय उर्फ विक्की के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस के पूछताछ आरोपित ने बताया कि प्रेम विवाह कुछ समय बाद ही पत्नी उससे बात-बात पर झगड़ा करके मायके चली जाती थी। उसे शक था कि रेखा अग्रवाल अपनी बेटी को उसके खिलाफ भड़काती हैं। उससे अलग करने का प्रयास कर रही हैं। इसीलिए हत्या कर दी। वह बुधवार की सुबह पांच बजे सास के घर पहुंचा। पीछे की दीवार से अंदर जीने में आकर वह चौथी मंजिल पर गया। दरवाजा खुला हुआ था। दुपट्टे से गला घोंटने के बाद वह उसी रास्ते से भाग गया था। इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपित विक्की को गिरफ्तार करके गुरुवार को जेल भेज दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.