Move to Jagran APP

आगरा की डॉक्टर दीदी ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस, जिंगल बेल, जिंगल बेल...' की धुन पर झूमे बच्चे

आगरा में स्मृति संस्था ने निर्धन परिवारों के बच्चों संग मनाया क्रिसमस। स्कूल के छात्रों को दी पठन-पाठन सामग्री सेंटा ने बांटे गिफ्ट। देश भक्ति क्रिसमस और फिल्मी गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 22 Dec 2021 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 05:44 PM (IST)
आगरा की डॉक्टर दीदी ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस, जिंगल बेल, जिंगल बेल...' की धुन पर झूमे बच्चे
स्मृति संस्था ने निर्धन परिवारों के बच्चों संग मनाया क्रिसमस।

आगरा, जागरण संवाददाता। क्रिसमस के आगमन की खुशी में बल्केश्वर स्थित श्री सांई धाम विद्यालय में आयोजन हुआ। स्मृति संस्था ने स्कूल के बच्चों संग त्योहार का आनंद उठाया। सेंट क्लाॅज ने बच्चों को उपहार बांटे और संस्था की ओर से उन्हें पठन-पाठन एवं रोजमर्रा की जरूरी चीजें भेंट की गईं।

loksabha election banner

बुधवार सुबह नौ बजे बच्चों की डॉक्टर दीदी निहारिका मल्होत्रा बल्केश्वर स्थित श्री साईं धाम विद्यालय पहुंचीं और बच्चों संग खूब धमाल किया। उनकी संस्था स्मृति ने बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की। देश भक्ति, क्रिसमस और फिल्मी गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों को कांपी, किताबें, पेंसिल बाॅक्स आदि पठन-पाठन सामग्री व अन्य जरूरी वस्तुएं साबुन, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, खेलकूद की चीजें आदि भेंट कीं। इसके बाद सेंट क्लाॅज बनकर टीम के सदस्यों ने बच्चों संग खूब मस्ती की। जिंगल बेल, जिंगल बेल की धुन पर बच्चे सेंटा के संग झूमे। सेंटा क्लाॅज से खिलौने, टाॅफियां, चॉकलेट, खाने-पीने की चीजें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। डा. नीहारिका ने कहा कि प्रभु यीशु ने प्रेम और शांति का संदेश दिया। विद्यालय में निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के बारे में जब उन्हें पता लगा तो उन्होंने बच्चों की शिक्षा में मदद करने की इच्छा जाहिर की। हेमा गुलाटी, डा. रेणुका डंग, डॉ केशव मल्होत्रा, सोनाक्षी वर्मा, मयूरी मित्तल, रमन वासन, डा. सरिता दीक्षित, डा. शैली गुप्ता, डा. हेमंत गोयल, डा. तृप्ति सरन, श्रद्धा खत्री, तरूण गुलाटी, डा. नीरजा सचदेव, रवि अग्रवाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।

इस दौरान विद्यालय के संचालक पवन कुमार अग्रवाल, मनीष शर्मा, शिखा जैन, केशवेंद्र सिसौदिया, नवीन कड़ेचा, दिलीप यादव, आशीष, साधना दास, आदित्य रावत, राजवीर आदि मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.