Move to Jagran APP

आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

प्रधानपति ने एक हजार जरूरतमंदों को बांटे कंबल सांसद ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 06:40 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 06:40 AM (IST)
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें
आगरा देहात अंचल की संक्षेप खबरें

जागरण टीम, आगरा। शमसाबाद के धिमश्री गाव में प्रधानपति हरिओम जादौन ने रविवार को डीएवी इंटर कालेज में 1000 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसमें सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह व पूर्व राज्यमंत्री रामसकल गर्जुर आदि ने जरूरतमंदों को कंबल दिए। समारोह में सांसद ने भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, मनोज सिंह, शिशुपाल धाकरे, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कुकथला में लगेगी समाजसेवी फतेहचंद की प्रतिमा

loksabha election banner

जागरण टीम, आगरा। अछनेरा के कुकथला में रविवार को किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में पंचायत आयोजित की गई। बीज गोदाम परिसर में आयोजित पंचायत में समाजसेवी फतेहचंद उपाध्याय के उल्लेखनीय कायरें पर प्रकाश डाला गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ग्रामीणों के सहयोग से उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस मौके पर लाल सिंह कुशवाह, बच्चू सिंह, सुरजीत सिंह, चंद्रशेखर, रोहिताश, रामखिलाड़ी प्रधान, कमल सिंह, हरेंद्र व्यास, जितेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। जिले की समस्त तहसीलों के अधिवक्ता रहेंगे कार्य से विरत

जागरण टीम, आगरा। एसडीएम किरावली सुमित सिंह के स्थानांतरण की मांग कर रहे अधिवक्ताओं के समर्थन में पूरे जिले के वकील आ गए हैं। किरावली बार एसोसिएशन के महासचिव मोरध्वज सिंह इंदौलिया ने बताया कि 18 जनवरी को सभी तहसील, कलक्ट्रेट और कमिश्नरी के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर हड़ताल करेंगे। अरदाया में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

जागरण टीम, आगरा। सामाजिक संस्था एक उड़ान की ओर से रविवार को अछनेरा के अरदाया गांव में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें कई बच्चों ने हिस्सा लिया। इसका परिणाम 27 जनवरी को घोषित होगा। बसई जगनेर से ट्रैक्टर चोरी

जागरण टीम, आगरा। बसई जगनेर के नया गाव में शनिवार की रात भगीरथ के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.