उपभोक्ताओं ने टोरंट पावर के खिलाफ खोला मोर्चा, जमकर नारेबाजी
आगरा, जागरण संवाददाता। उपभोक्ताओं ने टोरंट कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कलक्ट
आगरा, जागरण संवाददाता। उपभोक्ताओं ने टोरंट कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी मांग रखते हुए उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को रोकने की प्रशासन से गुहार लगाई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उन्हें दो दिन का समय दिया है।
सोमवार को कलक्ट्रेट में सैकड़ों उपभोक्ता पहुंच गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने चोरी का मामला दर्शा कर झूठे मुकदमे दर्ज कराएं हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कंपनी तीन वर्ष में उपभोक्ताओं पर होने वाले मुकदमे को वापस ले। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। उपभोक्ताओं ने सपोर्ट इंडिया और आगरा जाटव महापंचायत के तत्वाधान में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया। सपोर्ट इंडिया के अध्यक्ष सुरेश चंद सोनी ने बताया कि टोरंट के कर्मचारियों ने बिजली चोरी का झूठा मामला दर्शाकर उपभोक्ताओं के खिलाफ केस करा दिया है।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
विलासगंज निवासी महेश चंद के खिलाफ 17 जुलाई 2018 को टोरंट ने नोटिस जारी किया था और 18 जुलाई 2018 को थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज हो गया। महेश का आरोप है कि कंपनी ने मीटर को भी लैब में चेक नहीं कराया है। वहीं, रमेश चंद व गजेंद्र के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया। इनके घर पर 29 अक्टूबर को नोटिस भेजा और तीन नवंबर को मुकदमा दर्ज हो गया। थाना मंटोला में तेजप्रकाश के खिलाफ भी दस जनवरी को मुकदमा हुआ है।
ये हैं मांगे
टोरंट द्वारा उपभोक्ताओं पर वर्ष 2015 से 2019 तक कराए गए चोरी के मुकदमे वापस हों।
उपभोक्ता निर्दोष पाने पर न्यायालय में भी रिपोर्ट भेजी जाए।
कंपनी छापा मारने से पहले थाने को सूचना अवश्य दे।
कंपनी में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग काउंटर बनाए जाएं।