Move to Jagran APP

NHAI: ये है हाल, आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर सिकंदरा अंडरपास एक साल में नौवीं बार मरम्‍मत के लिए बंद

पिछले साल दीपावली पर हुआ था चालू। जब से बना तब से ही गुणवत्‍ता खराब। एनएचएआइ मथुरा और आगरा खंड को जिलाधिकारी आगरा द्वारा दी गई चेतावनी। सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास की सिकंदरा से रुनकता की लेन बंद। नगर निगम प्रशासन ने पानी के छिड़काव के लिए तीन मशीनें खरीदीं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 01:10 PM (IST)
NHAI: ये है हाल, आगरा-दिल्‍ली हाईवे पर सिकंदरा अंडरपास एक साल में नौवीं बार मरम्‍मत के लिए बंद
एक साल पहले बने सिकंदरा अंडरपास पर सड़क का ये है हाल।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में तेजी से बढ़ते वायु प्रदूषण पर डीएम प्रभु एन सिंह सख्त हो गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मथुरा और आगरा खंड के परियोजना निदेशक को हाईवे की धूल बटोरने और पानी के छिड़काव के आदेश दिए। हाईवे पर जगह-जगह मिट्टी के ढेरों को हटाने और विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए। उधर, सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास की सिकंदरा से रुनकता की लेन को बंद कर दिया गया। बदहाल लेन पर हर पल धूल उड़ती है।

loksabha election banner

डीएम के आदेश पर नगर निगम प्रशासन ने तीन मशीनों की खरीद की है। एक की कीमत 30 लाख रुपये है। यह मशीनें जन सहभागिता फंड से ली गई हैं। मशीनों से पानी का छिड़काव आसानी से हो सकेगा और धूल उडऩे पर अंकुश लगेगा। नगरायुक्त निखिल टीकाराम ने बताया कि मशीनों का प्रयोग शहर की प्रमुख रोड और खोदाई स्थलों के आसपास किया जाएगा। एक मशीन 360 डिग्री पर घूमकर पानी का छिड़काव कर सकती है। शहर में 25 स्थलों में सबसे अधिक धूल उड़ रही थी जिसमें हाईवे के नौ स्थल शामिल हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि एनएचएआइ के अलावा आगरा स्मार्ट सिटी, नगर निगम, जल निगम, एडीए अफसरों को भी चेतावनी दी गई है। धूल न उड़े इस पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।

एक साल में 9वीं बार बंद हुआ सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास

एक साल के भीतर सिकंदरा सब्जी मंडी अंडरपास 9वीं बार बंद हुआ है। 23 करोड़ रुपये से बने अंडरपास का निर्माण डेढ़ साल पूर्व हुआ था। सिकंदरा से रुनकता लेन पर जल निकासी का इंतजाम नहीं है जबकि रुनकता से सिकंदरा लेन को अभी तक चालू नहीं किया गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि अंडरपास पर गड्ढे भरने के आदेश दिए गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.