Move to Jagran APP

मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के चुनाव प्रस्तावक की हत्या, आगरा− दिल्ली हाईवे पर लगाया जाम

Shot out at road कोकिलावन में परिक्रमा लगाते समय बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम। श्रद्धलुओं में भगदड़ मच गई। हत्या कर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर सीओ छाता वरुण कुमार सिंह पहुंच गए। मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 01:24 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 01:24 PM (IST)
मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के चुनाव प्रस्तावक की हत्या, आगरा− दिल्ली हाईवे पर लगाया जाम
दिनदहाड़े पैगांव के ग्राम प्रधान रामवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फाइल फोटो

आगरा, जागरण टीम। मथुरा के कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में शनिवार को दिनदहाड़े पैगांव के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कोकिलावन की परिक्रमा लगा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके पीछे से तीन गोली मारी हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रधान रामवीर छाता से भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रस्तावक थे। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने कोसी में आगरा-हाईवे पर जाम लगा दिया है।

loksabha election banner

कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोकिलावन में शनि देव मंदिर है। दोपहर करीब 12 बजे कोकिलावन की पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह (48) परिक्रमा लगा रहे थे। गिडोह गांव मोड़ पर एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश युवक आए और पीछे से प्रधान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगते ही प्रधान वहीं गिर गए और और उनकी मौत हो गई। प्रधान की हत्या से परिक्रमा मार्ग में अफरा -तफरी मच गई। श्रद्धलुओं में भगदड़ मच गई। हत्या कर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर सीओ छाता वरुण कुमार सिंह पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। उनकी तलाश को चेकिंग कराई जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.