Move to Jagran APP

शिवपाल बोले, महागठबंधन से भाजपा की हार तय

मैनपुरी में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना राठौर के यहा शोक संवेदना व्यक्त करने आए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने महागठबंधन को बताया भाजपा का विकल्प।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 02:30 PM (IST)
शिवपाल बोले, महागठबंधन से भाजपा की हार तय
शिवपाल बोले, महागठबंधन से भाजपा की हार तय

आगरा(जागरण संवाददाता): भाजपा के जीत के रथ को रोकने के लिए महागठबंधन ब्रह्मास्त्र की तरह काम करेगा। पूर्ण बहुमत से बनी भाजपा सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करेगी। यह कहना था पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का।

loksabha election banner

शिवपाल शुक्रवार को मैनपुरी जिले के जागीर विकास खंड के पर्वतपुर हवेली में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना राठौर के यहा शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। शिवपाल का कहना था कि महागठबंधन से भारतीय जनता पार्टी की हार तय है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के गठबंधन बनने के बाद भाजपा का हारना निश्चित है। हालांकि आने वाले लोकसभा चुनाव में गठबंधन की राजनीति अपनाते हुए सपा कितनी सीटों पर लड़ेगी, इस सवाल पर उन्होंने गेंद पार्टी अध्यक्ष के पाले में डाल दी। उन्होंने कहा कि इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ही फैसला लेंगे। पैक्सफेड चुनाव में तोताराम यादव के हंगामे के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव में जमकर बेईमानी हो रही है। जब नामाकन ही नहीं करने दे रहे तो चुनाव क्या होगा। हम तो कह रहे हैं कि चुनाव बन्द कर इसका सरकारीकरण कर दो। पूर्व कैबिनेट मंत्री पिछले लोकसभा चुनाव में सपा परिवार की रार के कारण अलग-थलग पड़ गए थे, लेकिन अब उनके सुर बदले हुए हैं। वो लोकसभा चुनाव में हर हाल में सपा की जीत के लिए जमीन तैयार करने में पीछे नहीं रहना चाह रहे। साथ ही परिवार में सबकुछ सही है इसका संदेश भी वो जबतक देते रहे हैं। पिछले दिनों शिकोहाबाद में आयोजित सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के जन्मदिन समारोह में भी उन्होंने आकर यही संदेश देने का प्रयास किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.