Move to Jagran APP

शिवपाल यादव ने फीरोजाबाद से लड़ा चुनाव तो आमने सामने होंगे चाचा- भतीजा

प्रगतिशील सपा (लोहिया) की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ने किया दावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पर लगाए सांप्रदायिक ताकतों के साथ होने का आरोप।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:00 AM (IST)
शिवपाल यादव ने फीरोजाबाद से लड़ा चुनाव तो आमने सामने होंगे चाचा- भतीजा

आगरा [ जेएनएन]: सपा से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले प्रगतिशील सपा लोहिया के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल यादव फीरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। ये दावा पार्टी के जिलाध्यक्ष ने मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं के सामने किया।

loksabha election banner

फीरोजाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में बांके बिहारी मैरिज होम में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने कहा कि वह आठ नवंबर को सैफई राष्ट्रीय संयोजक से मिले थे। तभी उनसे फीरोजाबाद से चुनाव लडऩे का अनुरोध किया, जो उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसकी घोषणा शिवपाल यादव जल्द ही किसी मंच से करेंगे। जिलाध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सांप्रदायिक शक्तियों से मिले हैं। इन दिनों वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ रामगोपाल यादव का एक वीडियो काफी चर्चा में है।

छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा छात्र और युवा मिलकर तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने अभिषेक यादव को छात्र सभा का जिलाध्यक्ष और पूरन ङ्क्षसह झा को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप ङ्क्षसह यादव छोटू और मीना राजपूत ने कहा शिवपाल यादव को फीरोजाबाद से भारी मतों से जीत दिलाई जाएगी। बैठक में नीरज यादव, आलोक वर्मा, ओंकार ङ्क्षसह गुर्जर, गुलाम साबिर, राजकुमार यादव, छोटे ङ्क्षसह यादव, मंजय यादव, नरेश शंखवार, उमेश गुर्जर, डॉ. शहरयार अली, डॉ. केपी ङ्क्षसह एडवोकेट, डॉ. अशोक जैन आदि मौजूद रहे।

तो चाचा भतीजे होंगे आमने सामने

यदि शिवपाल यादव फीरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे तो चाचा भतीजे मैदान में आमने सामने होंगे। इस समय प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव सांसद हैं और सपा उन्हें ही 2019 में फीरोजाबाद से चुनाव लड़ाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.