शमसाबाद पुलिस ने पैदल मार्च कर 136 शस्त्रों का किया सत्यापन
उटंगन नदी पर चलाया चेकिंग अभियान यूपी और राजस्थान सीमा से गुजरने वालों से की पूछताछ
जागरण टीम, आगरा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने शनिवार को राजस्थान सीमा स्थित उटंगन नदी पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने यूपी और राजस्थान की सीमा से गुजरने वाले वाहनों को चेक किया। थानाध्यक्ष शमसाबाद राकेश कुमार यादव ने टीम के साथ आगरा मार्ग, राजाखेड़ा मार्ग, फतेहाबाद मार्ग, इरादतनगर मार्ग पर चेकिंग की। इसके अलावा एटीएम व ढाबों पर चेकिंग की गई। पुलिस ने ढाबा संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रहने के लिए निर्देश दिए। वहीं देर शाम टीम ने कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान गांव हिरनेर में 82, बिसेरी गौरवा में 16, ठेरई गाव में 38 शस्त्रों का सत्यापन किया। पिनाहट में घर में घुस महिला से छेड़छाड़
जागरण टीम, आगरा। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पिनाहट के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला का आरोप है कि बीते गुरुवार की शाम वह घर में थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। इस दौरान महिला से छेड़छाड़ की गई। शोर मचाने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद आरोपित भाग निकला। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
जागरण टीम, आगरा। पिनाहट निवासी वीरभान सिंह शनिवार दोपहर बाइक से जैतपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाह के बड़ागांव के पास जैतपुर की तरफ से आ रही बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वीरभान घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।