कच्ची शराब बनाने वालों को जागरूक कर रही पुलिस
गांव गांव जाकर पुलिस जन जागरूकता में जुटी युवा बोले बंद करेंगे अवैध कची शराब बनाने का कारोबार पंचायत चुनाव से पहले अवैध शराब बिक्री रोकने की पुलिस की सराहनीय पहल
जागरण टीम, आगरा। क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए पुलिस ने इस बार कार्रवाई नहीं लोगों को जागरूक कर उसकी बिक्री पर रोक लगाने की पहल की है। पुलिस ने गांवों में चौपाल लगाकर जागरूक अभियान शुरू किया है। पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाले गांवों में जाकर लोगों को इसके नुकसान के बारे में बताया।
शमसाबाद के नगला सूरजभान, कंस टीला आदि में लोग पुलिस को देखते ही घरों में छिप जाते थे। लेकिन रविवार को इन गांव में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। पुलिस बल के साथ पहुंची पुलिस ने चौपाल लगाई और अवैध रूप से कच्ची शराब बना कर ब्रिकी के नुकसान के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस गावों में सालों से कच्ची शराब बनाने का धंधा फल-फूल रहा है। इसे रोकने के लिए पुलिस सालों से आबकारी टीम के साथ लगातार कार्रवाई भी कर रही है। यहां साल 2019 में 39 और 2020 में 34 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। नई पीड़ी को नहीं बनाने देंगे कच्ची शराब
अभियान के अंतर्गत नशाबंदी जागरूक कर सहयोग प्रदान करने के लिए शपथ ग्रहण किया। गांव के युवाओं, बुजुर्ग और महिलाओं ने कहा कि वह युवा पीढ़ी को किसी भी हाल में कच्ची शराब नहीं बनाने देंगे। अभियान में समाजसेवियों की ली जाएगी मदद
थाना अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री के विरूद्ध कार्रवाई के साथ-साथ जन जागरूकता का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। इस अभियान में सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल कार्रवाई से लोग जागरूक नहीं हो सकते हैं, अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने वाले लोगों को उसके नुकसान के बारे में बताया जाएगा। साल अभियोग की संख्या अभियुक्तों की संख्या 2000 3 4 2001 1 1 2002 19 22 2003 16 16 2004 5 5 2005 5 5 2006 7 7 2007 5 6 2008 6 6 2009 12 12 2010 5 5 2011 2 2 2012 9 9 2013 4 4 2014 1 1 2015 4 11 2016 2 2 2017 6 7 2018 3 4 2019 39 2020 34
कुल मुकदमे की संख्या:188