भारत बंद के दौरान बवाल में सात मुकदमे, छह को भेजा जेल
आगरा: भारत बंद के दौरान गुरुवार को हुए बवाल में पुलिस ने सात मुकदमे दर्ज किए हैं। जबकि छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आगरा: भारत बंद के दौरान गुरुवार को हुए बवाल में पुलिस ने सात मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें शामिल 1020 लोगों में से पिनाहट से पडुआपुरा निवासी राजेश परिहार, अशोक, हरिओम, दलवीर और दूसरे पक्ष के सांवलदास पुरा निवासी राजन और इंद्रजीत को जेल भेज दिया।
पिनाहट
एसओ शेर सिंह ने मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और लोक व्यवस्था भंग करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें सवर्ण और अनुसूचित जाति के छह लोग नामजद और 150 अज्ञात शामिल हैं।
खंदौली
यहां तीन मुकदमे हुए हैं। बसों में तोड़फोड़ में रोडवेज चालक देवेंद्र ने 250 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है।
दूसरा मुकदमा यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम में एसआइ किशनपाल ने बलवा, लोक व्यवस्था भंग करने जैसी धाराओं में लिखाया। इसमें सात नामजद और दो सौ अज्ञात शामिल हैं। जबकि मुढ़ी चौराहा पर जाम में तीसरा मुकदमा एसओ प्रशांत त्यागी की ओर से लिखा गया। इसमें छह नामजद और 60 अज्ञात आरोपित हैं।
एत्मादपुर
कुबेरपुर पर हाईवे जाम करने में एसआइ चंदेल ने 109 लोगों पर बलवा और रोड जाम का मुकदमा लिखाया। इनमें नौ नामजद आरोपित हैं।
सैंया
तेहरा पर ग्वालियर हाईवे जाम करने में पुलिस ने सात नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
खेरागढ़
एसआइ प्रमोद की ओर से लिखाए मुकदमे में पांच नामजद और 50 अज्ञात आरोपित शामिल हैं। 41 मुकदमों में गिरफ्तारी भूली पुलिस
दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुए बवाल में 41 मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें पहले ही दिन 29 लोगों को जेल भेजने के बाद पुलिस शांत बैठ गई। तब से लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।