Move to Jagran APP

कोरोना काल में आगरा में सपना चौधरी के लगे ठुमके, पुलिस जुटी जांच में

आगरा में शादी समारोह में सपना चौधरी के साथ बरातियों ने लगाए ठुमके वीडियो वायरल। बिना अनुमति के ताजगंज क्षेत्र के एक मैरिज होम में रात में हुआ कार्यक्रम। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आयोजकों की जानकारी जुटा रही पुलिस।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:45 AM (IST)
कोरोना काल में आगरा में सपना चौधरी के लगे ठुमके, पुलिस जुटी जांच में
आगरा के एक मैरिज होम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने जमकर ठुमके लगाए।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में ताजगंज क्षेत्र के एक मैरिज होम में गुरुवार रात को शादी समारोह में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बुलाया गया था। यहां सपना चौधरी के साथ बरातियों और घरातियों ने हरियाणवी गानों पर डांस किया। कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। शुक्रवार सुबह शादी समारोह के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद पुलिस आयोजकों के बारे मे जानकारी जुटा रही है।

loksabha election banner

आगरा के एक मैरिज होम में गुरुवार रात डांस करतीं सपना चौधरी। 

वायरल वीडियो ताजगंज क्षेत्र के केएनसीसी मैरिज होम का बताया जा रहा है। इसमें सपना चौधरी डांस फ्लोर पर ठुमके लगाते दिख रही हैं। आसपास महिलाओं और युवकों की भीड़ है। सभी डांस कर रहे हैं। इनमें से केवल एक-दो लोग मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं। अन्य कोई न तो मास्क लगाए हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई। इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि हरियाणवी डांस सपना चौधरी के मैरिज होम में कार्यक्रम की कोई अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी। वायरल वीडियो के आधार पर मैरिज होम की जानकारी मिली है। अवधेश नाम के व्यक्ति ने इसमें बुकिंग कराई थी। इस मामले में मैरिज होम संचालक और आयोजकों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी। आयोजक और कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी की जा रही है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए बिना अनुमति हुए इस कार्यक्रम के मामले में कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.