संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर करें मानव कल्याण
संत रविदास की जयंती पर शहर में हुए कई कार्यक्रम रविदास जयंती की छुट्टी खत्म करने पर जताया रोष
आगरा, जागरण संवाददाता। संत रविदास की जयंती शनिवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर मानव का कल्याण करने का आह्वान लोगों से किया गया।
जाटव समाज उत्थान समिति ने बाबू जगजीवन राम पुस्तकालय, फतेहाबाद रोड में संगोष्ठी की। समिति संयोजक देवकीनंदन सोन ने कहा कि संत रविदास अपने समय के महान समाज सुधारक थे। संरक्षक बाबू वीरसिंह, अध्यक्ष बंगाली बाबू सोनी, महामंत्री रूपसिंह सोनी ने प्रदेश में संत रविदास जयंती की छुट्टी समाप्त करने पर रोष जताया।
आवास विकास कालोनी, सिकंदरा के सेक्टर चार स्थित पानी की टंकी पर समरसता गोष्ठी हुई और झांकी निकाली गई। भाजपा नेता अरुण पाराशर, केके भारद्वाज, राजकुमार पथिक, कार्यक्रम संयोजक परमाल सिंह नागर, चौ. लीलाधर, सूरजभान गौतम, कैलाश माहौर आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी ने छीपीटोला स्थित सामुदायिक भवन में रविदास जयंती और चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर गोष्ठी की। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, विनोद जरारी, राजीव गुप्ता, चंद्रमोहन जैन, मो. आदिल, कमल बंसल, दिलीप वर्मा मौजूद रहे।
कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष तरुण सागर के नेतृत्व में खंदारी स्थित संत रविदास मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित सिंह, दीपक शर्मा, राम सागर, पूरन चंद, जगन्नाथ, तेजपाल मौजूद रहे। संत रविदास नगर में कराएंगे विकास कार्य:
राज्य मंत्री डा. जीएस धर्मेश ने संत रविदास नगर स्थित संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बस्ती के लोगों की समस्याएं सुनने बाद उन्होंने पानी, सड़क, बिजली व अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही। अशोक पिप्पल, दिनेश भारत, पार्षद सुभाष भिलावली, आशीष कुमार प्रिस मौजूद रहे। सपाइयों ने मनाई रविदास जयंती
आगरा, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर संत रविदास जयंती मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल, महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, पवन दौनेरिया, सौरभ गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, तेजपाल यादव, सुधीर दुबे, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।