Samajwadi Party: आगरा में यूथ के बीच सपा जारी रखेगी युवा घेरा कार्यक्रम, ये होगा खास
Samajwadi Party स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर जिले में युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित हुअए। युवाओं के बीच गोष्ठियों का आयेाजन किया गया। इसमें सपा सरकार की उपलब्धियों का प्रकाश डाला गया और वर्तमान सरकार की असफलताओं के बारे में भी बताया गया।
आगरा, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजावादी पार्टी भी अब युवाओं के बीच सक्रिय हो गई है। चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होती है, इसको देखते हुए पार्टी युवा घेरा कार्यक्रम जारी रखेगी। युवाओं के बीच न सिर्फ गोष्ठी आयोजित करेगी बल्कि संवाद के जरिेये उनके साथ संपर्क में रहेगी।
हाल ही में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर जिले में युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत युवाओं के बीच गोष्ठियों का आयेाजन किया गया। इसमें न सिर्फ सपा सरकार की उपलब्धियों का प्रकाश डाला गया बल्कि वर्तमान सरकार की असफलताओं के बारे में भी युवाओं को बताया गया। अब यह कार्यमक्रम जारी रहेगा। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के अनुसार, युवाओं में सत्ता परिवर्तन की ताकत है। प्रदेश का युवा अखिलेश यादव के साथ था और आगे भी रहेगा। उनका कहना है कि सपा अध्यक्ष युवा सोच को लेकर आगे बढ़ते हैं। यही वजह है कि उन्होंने वर्ष 2012 में चुनाव जीतने के बाद युवाओं के हाथ में लैपटाप थमाया। वह जानते हैं कि तकनीकि के सहारे ही हमारे प्रदेश का युवा तरक्की कर सकता है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा युवाओं के बीच अपनी उपलब्धियों को बताएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही शहरभर में युवाओं के बीच ऐसे कार्यक्रम आयेाजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से युवाओं से सीधे संवाद हो सके। गाेष्ठियों के जरिये उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराया जाएगा। पूर्व की तरह से अगले विधानसभा चुनाव में भी युवा सपा के साथ खड़े नजर आएंगे।