Move to Jagran APP

Happy Birthday Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह ताजनगरी से जानिए क्यों है ये खास रिश्ता

Happy Birthday Mulayam Singh Yadav आज अपने मुखिया का 82 वां जन्मदिन मनाएंगे पार्टी कार्यकर्ता। ताजनगरी में सपा की तो जड़ें ज्यादा मजबूत नहीं रहीं लेकिन मुलायम सिंह यादव का इस शहर से गहरा नाता रहा है। आगरा को मानते हैं पार्टी के लिए भाग्यशाली।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:06 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 10:06 AM (IST)
Happy Birthday Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह ताजनगरी से जानिए क्यों है ये खास रिश्ता
आज अपने मुखिया का 82 वां जन्मदिन मनाएंगे पार्टी कार्यकर्ता।

आगरा, जागरण संवाददाता। मुलायम सिंह यादव...एक ऐसा नाम, जिन्होंने पिछड़ों की राजनीति को एक नई दिशा दी। न सिर्फ समाजवादी पार्टी को अर्श तक पहुंचाया बल्कि एक समय केंद्र सरकार की राजनीति में भी अहम भूमिका में आ गए। तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री, एक बार देश के रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का 22 नवंबर को उनकी पार्टी 82 वां जन्मदिन मनाने जा रही है। ताजनगरी में सपा की तो जड़ें ज्यादा मजबूत नहीं रहीं लेकिन मुलायम सिंह यादव का इस शहर से गहरा नाता रहा है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी जिला और महानगर इकाई द्वारा रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन मनाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव आगरा को काफी पार्टी के लिए काफी भाग्यशाली मानते रहे हैं। यही वजह है कि आगरा में पार्टी के कई राष्ट्रीय अधिवेशन किए। उनके बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उन्हीं की राह पर हैं। शिवपाल सिंह यादव के अलग होने के बाद वर्ष 2017 में के जिस अधिवेशन में अखिलेश यादव पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, वह अधिनेशन ताजनगरी के तारघर मैदान में ही हुआ था। शहर में उनके कई लोग बहुत करीब रहे हैं। मुलायम सिंह यादव जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब जब भी वह आगरा आए, अपने उन करीबियों से मिलने उनके घर गए। उन्होंने कई नेताओं को उंगली ऐसी थामी कि उन्हें राजनीति में स्थापित कर दिया। बहुत से कार्यकर्ताओं को वह सीधे तौर पर जानते हैं। जब भी कोई सभा हुई या कोई कार्यक्रम हुआ तो वह भीड़ में शामिल उस कार्यकर्ता का नाम लेकर पुकाराते थे। ये अलग बात है कि इतने जुड़ाव के बावजूद राजनीतिक रूप से ताजनगरी में की जड़ें कभी मजबूत नहीं रहीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.