Move to Jagran APP

CAA Support: संघ परिवार की समर्थन जुटाने की मुहिम, खिचड़ी महोत्‍सव पर चलेगी चर्चा Agra News

संघ के आनुसांगिक संगठनों के साथ अभाविप भी निकाल रही बृज में रैलियां। नागरिकों के बीच जाकर दूर कर रहे कानून से जुड़ी भ्रांतियां। मकर संक्रांति पर रहेगा यही मुद्दा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 09:17 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 09:17 AM (IST)
CAA Support: संघ परिवार की समर्थन जुटाने की मुहिम, खिचड़ी महोत्‍सव पर चलेगी चर्चा Agra News
CAA Support: संघ परिवार की समर्थन जुटाने की मुहिम, खिचड़ी महोत्‍सव पर चलेगी चर्चा Agra News

आगरा, जेएनएन। सीएए की बारीकियां समझाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी मोर्चा खोल रखा है। संघ के कार्यकर्ता अपने हर कार्यक्रम में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं। संघ परिवार के अनुसांघिक संगठन भी इसी काम में लगा दिए गए हैं। हर संगठन को अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं। पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे ऐसे लोगों के बीच जाएं जो नागरिकता कानून के बारे में नहीं जानते तथा वैचारिक नजरिए से लोगों को गुमराह करने वाले चेहरों को भी बेनकाब करें। ग्रामीण क्षेत्रों में 545 मकर संक्रांति उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सीएए के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

मकर संक्रांति उत्सव संघ का परंपरागत उत्सव होता है जो वर्षों से मनाया जा रहा है। इसमें नागरिकता कानून को भी समझाया जा रहा है। यही वजह है कि जहां-जहां यह कार्यक्रम हो रहे हैं वहां सीएए की बात जरूर हो रही है। संघ ने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सेवा भारती, विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारती, विद्या भारती, कुटुंब प्रबोधन, धर्म जागरण जैसे संगठनों को संपर्क अभियान पर लगा रखा है। सबकी कोशिश यही है कि सीएए पर ज्यादा से ज्यादा लोगों का समर्थन जुटाया जाए। कार्यकर्ताओं को केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से भेजे गए ङ्क्षबदुओं वाले पंपलेट भी दिए गए हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देश हैं कि वे यह पंपलेट लोगों तक पहुंचाएं, प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भी नेतृत्व को भेजी जा रही है। सामाजिक संगठनों से संपर्क करके कहा जा रहा है कि वे भी अपनी तरफ से मुहिम चलाएं। संघ के इस आह्वान का असर भी दिखाई दे रहा है।

सीएए के समर्थन में विद्यार्थी परिषद ने किया मार्च

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मथुरा में आइओपी कॉलेज परिसर में मार्च कर विद्यार्थियों को सीएए के बारे में समझाया। परिषद कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के मन में सीएए को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर भी किया। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री शशांक शर्मा ने कहा सीएए किसी भी भारतीय नागरिक को उसकी नागरिकता से वंचित नहीं करता। बल्कि अन्य विशेष समुदाय जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से प्रताडि़त होकर भारत आये है। उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान करते हैं। इससे भारत में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये हुए शरणार्थी हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई, पारसी समुदाय के लोगों को इस कानून के तहत भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया है। विद्यार्थी परिषद देशभर में सीएए के समर्थन में काम कर रहा है। प्रज्ञ शर्मा, यश शुक्ला, बिट्टू शर्मा, राजू कर्दम, अनुज चौधरी, राहुल गौतम, प्रवीण निषाद, कमलेश ठाकुर, प्रिंस गौतम, लवेश सारस्वत, प्रशांत अवस्थी, विनोद वर्मा, गौरव खरे, अतुल कुलश्रेष्ठ, सचिन भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

सीएए पर जनता में भ्रम फैला रहे विरोधी

वहीं फीरोजाबाद के टूंडला में भाजपा ने गांव रतौली में ग्रामीणों के बीच बैठक की। नव नियुक्त भाजपा के प्रदेश परिषद सदस्य जगन सेठ ने कहा कि कुछ राजनैतिक दल नागरिकता संशोधन कानून पर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। विरोधी दल इस कानून के सहारे अपनी राजनैतिक रोटियां सेक रहे हैं। इस कानून से सबसे ज्यादा फायदा अनुसूचित के लोगों को मिलेगा। अध्यक्षता जगदीश प्रसाद व संचालन हरीबाबू दिवाकर ने किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.