आगरा- मथुरा रोड पर बस और कैंटर की टक्कर में दर्जनों घायल
ईदगाह डिपो की बस तांतपुर से आगरा होते हुए दिल्ली जा रही थी।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 04:11 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 04:11 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा मथुरा रोड पर रुनकता के पास रोडवेज व कैंटर की टक्कर से दर्जनों यात्री घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।
घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है। ईदगाह डिपो की बस तांतपुर से आगरा होते हुए दिल्ली जा रही थी। रुनकता के पास आगे चल रहे कैंटर में बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे बस के दोनों शीशे टूट गए। बस असंतुलित होकर झाड़ियों में घुस गई। बस में बैठे महिलाओं व बच्चों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। घायलों को पास में संचालित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची रुनकता पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आगरा भेजा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें