Move to Jagran APP

भाजपा को हराने के लिए रालोद गठबंधन का साथ देगी

- अपनाया जा सकता है कैराना फार्मूला कांग्रेस के साथ नहीं हो रही कोई वार्ता

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 09:00 AM (IST)
भाजपा को हराने के लिए रालोद गठबंधन का साथ देगी
भाजपा को हराने के लिए रालोद गठबंधन का साथ देगी

जागरण संवाददाता, आगरा: रालोद राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. यशपाल बघेल ने कहा कि कांग्रेस से कोई वार्ता नहीं चल रही है। पार्टी नेताओं की भेंट होती रहती हैं। हम लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के साथ भाजपा को हराने के लिए उतरेंगे। जरूरत पड़ी तो फिर से कैराना उपचुनाव फार्मूला अपनाया जाएगा।

loksabha election banner

रालोद प्रवक्ता डॉ. बघेल ने गुरुवार को संजय प्लेस स्थित कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा देश में सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रही है। इससे राजनीतिक लाभ लेने चाहती है, लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है। किसानों, युवाओं, व्यापारियों सहित हर वर्ग को पता है कि झूठे वादे कर सत्ता में आने वाली भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नही है। वह हर मसले पर फेल साबित हुई है। संगठन गठबंधन से कितनी और कौनसी सीटों की मांग कर रहा है, सवाल पर उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया। कहा कि मुद्दा सीटों का नहीं रिश्तों का है, जिसमें हम मजबूत हैं। गत लोकसभा चुनाव में जिस कांग्रेस के साथ मैदान में उतरे थे, उससे निकटता की खबर पर सफाई क्यों देनी पड़ रही हैं पर कहा कि राजनीति में हर पल परिस्थिति बदलती हैं। उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का बयान भी पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में जी जान से जुटकर पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह के हाथों को मजबूत करना ही हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। पार्टी मुखिया का ध्यान भी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का है। सभी पार्टी कार्यकर्ता आम जन तक सरकार की विफलता को लाएंगे।

इस दौरान मंडलाध्यक्ष नरेंद्र धनगर, जिलाध्यक्ष मालती चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा गोयल, चौधरी नेम सिंह, लोचन चौधरी, तलवार सिंह, दिलीप सिंह, अशोक कुमार, सुधीर कुलश्रेष्ठ, अमित गोयल, रिपुदमन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.