Move to Jagran APP

RLD Mahapanchayat: किसान आंदोलन को देंगे धार, आज आगरा आएंगे जयंत

RLD Mahapanchayat रालोद उपाध्यक्ष अकोला में करेंगे महापंचायत। नए कृषि कानूनों का जताएंगे विरोध। आयोजन को सफल बनाने के लिए रालोद पदाधिकारी शुक्रवार को भी गांव-गांव पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने और संख्या जुटाने के लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंक रखी है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 08:40 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 08:40 AM (IST)
RLD Mahapanchayat: किसान आंदोलन को देंगे धार, आज आगरा आएंगे जयंत
शुक्रवार को मथुरा जिले में महापंचायत को संबोधित करते रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी। जागरण आर्काइव

आगरा, जागरण संवाददाता। नए कृषि कानूनों पर किसानों का साथ देने और केंद्र सरकार पर प्रहार करने के लिए शनिवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आगरा आ रहे हैं। वे अकोला में महापंचायत करेंगे और किसानों को आश्वस्त करेंगे कि पार्टी उनके साथ है। कार्यक्रम को सफल बनाने और संख्या जुटाने के लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इसके लिए गांव-गांव सघन संपर्क अभियान चलाया गया है।

loksabha election banner

अकोला के चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय में रालोद उपाध्यक्ष दोपहर 11 बजे से किसानों को संबोधित करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए रालोद पदाधिकारी शुक्रवार को भी गांव-गांव पहुंचे। किसानों से कहा कि सरकार हक नहीं छीन सकेगी। सरकार को किसानों की ताकत दिखाने के लिए सभी को महापंचायत में जुटना है। महापंचायत संयोजक चौधरी गोपीचंद और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने दावा किया है कि महापंचायत में 50 हजार से अधिक किसान जुटेंगे। देरशाम रालोद नेताओं ने गांव-गांव संपर्क किया। रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने नगला तलफी, सिकंदरपुर, बहादुर पुर, लालगढ़ी आदि में संपर्क किया। उन्होंने कहा कि किसानों पर काले कानून नहीं थोपने दिए जाएंगे। इस दौरान सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी आदि मौजूद थे। महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले किसान परिवारों से संपर्क किया। उन्होंने सभी से अकाेला पहुंचने का आह्वान किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.