Move to Jagran APP

RLD Mahapanchayat: ब्रज में बोले जयंत, हवा में फायर दाग रहे हैं नरेंद्र मोदी

RLD Mahapanchayatजयंत ने रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार से महापंचायतों की शुरुआत की है। मथुरा में कई स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में वह महापंचायत करेंगे। महापंचायत के दौरन चौधरि अजित सिंह का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 05:18 PM (IST)
RLD Mahapanchayat:  ब्रज में बोले जयंत, हवा में फायर दाग रहे हैं नरेंद्र मोदी
मथुरा में महापंचायत को संबोधित करते रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी।

आगरा, जेएनएन। रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवा में फायर दाग रहे हैं। आज भी प्रधानमंत्री पूंजीपतियों की वकालत कर रहे हैं। कृषि सुधार कानून मोदी जी की जिद है। ब्रज में ज यंत चौधरी ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत पंजाब से हुई हरियाणा के किसान भी आंदोलन में कूद पड़े किसान अब इस सरकार की भाषा को समझ रहा है। किसानों को सरकार ने धीरे-धीरे चोट पहुंचाई है।

loksabha election banner

वह बलदेव के अवैरनी चौराहा पर आयोजित रालोद की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित महापंचायत में एमएसपी का जिक्र करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, फरमान से देश नहीं चलता, उसके लिए कानून बनाना पड़ता है। किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को दोषी मानता हूं। उन्होंने कहा, मोदी जी को समझना होगा। आज भी लोग सरकार के ऊपर निर्भर हैं। मोदी जी को एमएसपी पर कानून बनाना होगा। उन्होंने कहा, पहले विपक्ष के नेताओं से राय ली जाती थी। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की सुधि लेनी चाहिए। किसान ऐसे ही आंदोलन पर नहीं उतरा। सरकार उसके बारे में सोच ही नहीं रही है। शुक्रवार को महापंचायत में सुबह से ही रालोद कार्यकर्ता व किसान जुटने लगे थे। जयंत ने रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार से महापंचायतों की शुरुआत की है। मथुरा में कई स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में वह महापंचायत करेंगे। महापंचायत के दौरन चौधरी अजित सिंह का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.