Move to Jagran APP

RLD Mahapanchayat: आगरा के 13 को अकोला में होगी महापंचायत, आएंगे जयंत

RLD Mahapanchayat रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे पार्टी पदाधिकारी। रालोद के ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष चौधरी बदन सिंह ने पश्चिम पुरी स्थित मोहन मंडपम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति बनाई और जिम्मेदारी सौंपी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 08:30 AM (IST)
RLD Mahapanchayat: आगरा के 13 को अकोला में होगी महापंचायत, आएंगे जयंत
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे पार्टी पदाधिकारी।

आगरा, जागरण संवाददाता। नए कृषि कानूनों के विरोध और किसानों को समर्थन देने 13 फरवरी को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आगरा आ रहे हैं। वे अकोला में महापंचायत करेंगे, जिसकी तैयारी में संगठन जुट गया है।

loksabha election banner

रालोद के ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष चौधरी बदन सिंह ने पश्चिम पुरी स्थित मोहन मंडपम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति बनाई और जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों पर दबाव बना कानून थोपना चाहती है, जिसे नहीं होने दिया जाएगा। किसानों के साथ संगठन खड़ा है। महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काले कानून ला रही है। किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान फौरन सिंह इंदौलिया, चौधरी गोपीचंद, कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल, लोचन चौधरी, प्रवीन माहौर, रामेंदर परमार, सुरेंद्र रावत, संजय फौजदार, रामवीर चौधरी, जयपाल सिंह खिरवार, सत्यवीर रावत, अमित चौधरी, चौधरी नेम सिंह, दिलीप चौधरी आदि मौजूद थे।

सपा है किसानों के साथ

सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर किसानों के साथ बैठक कर कहा कि पार्टी किसानों के समर्थन में आंदोलन जारी रखेगी। अगर नए कृषि कानून वापस नहीं हुए तो कमिश्नरी घेराव भी किया जाएगा। इस दौरान तेजपाल यादव, राजकुमार राठौर, रवी मेहरा, रामलखन यादव आदि मौजूद थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.