Move to Jagran APP

Suicide Case: 78 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने की खुदकुशी, पत्नी थीं अस्पताल में भर्ती

Suicide Case पत्नी अस्पताल में भर्ती थीं काफी समय से थे अवसाद में। घर के शौचालय में रोशनदान से बंधे फंदे से लटके मिले। ट्रांस यमुना कालोनी फेस दो निवासी 78 वर्षीय हुंडीलाल सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनकी पत्नी उर्मिला की कुछ दिन पहले तबियत खराब हो गई।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 04:00 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 04:00 PM (IST)
Suicide Case: 78 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने की खुदकुशी, पत्नी थीं अस्पताल में भर्ती
ट्रांस यमुना कालोनी फेस दो निवासी 78 वर्षीय हुंडीलाल सेवानिवृत्त शिक्षक थे।

आगरा, जागरण संवाददाता। सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी बीमारी से परेशान रहते थे। कुछ दिन से पत्नी की भी तबियत खराब हो गई। अवसाद में आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। सोमवार दोपहर उनका शव घर के शौचालय में फंदे से लटका मिला। स्वजन ने पुलिस बुला ली है।

loksabha election banner

ट्रांस यमुना कालोनी फेस दो निवासी 78 वर्षीय हुंडीलाल सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनकी पत्नी उर्मिला की कुछ दिन पहले तबियत खराब हो गई। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार सुबह बेटा और बेटी उर्मिला के पास अस्पताल में गए थे। घर में हुंडीलाल अकेले थे। दोपहर 12 बजे बेटा लौटकर घर पहुंचा। पिता को आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। घर के शौचालय में उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। हुंडीलाल को फंदे से नीचे उतारा गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस के मुताबिक सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी और पत्नी की बीमारी को लेकर अवसाद में थे। खुदकुशी के पीछे यही कारण लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.