Move to Jagran APP

Leopard in Agra: आगरा में आखिरकार रेस्क्यू टीम ने पकड़ा तेंदुआ, कीठम ले जाया गया

वन विभाग के अफसरों का कहना है कि तेंदुए को जाल या पिंजरे से रेसक्यू किया जाएगा। संभवत यह तेंदुआ भरतपुर की तरफ से आया है। संभावना जताई जा रही है कि यह तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से आगरा किले के आसपास ही छिपा हुआ था।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 12:24 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 02:42 PM (IST)
Leopard in Agra: आगरा में आखिरकार रेस्क्यू टीम ने पकड़ा तेंदुआ, कीठम ले जाया गया
सीतानगर इलाके में मंगलवार सुबह भागते हुए तेंदुए की सीसीटीवी फुटेज।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के एत्मादुद्दौला में सीता नगर की जाट वाली गली से आखिरकार तेंदुए को पकड़ लिया गया है। रेस्क्यू टीम की घंटों की कवायद के बाद तेंदुए को बेहोश करके पकड़ा गया। एक टैंक में बंद करके वन विभाग की टीम उसे कीठम लेकर रवाना हो चुकी है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल मंगलवार सुबह क्षेत्र में तेंदुए देखा गया था। तेंदुए ने एक युवक पर हमला भी किया। उसके पैरों में पंजा मारा। हल्ला मचाने पर तेंदुआ भाग कर क्षेत्र में ही एक गोदाम में घुस गया। स्थानीय लोगों ने गोदाम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। मौके पर वन विभाग की रेस्‍क्‍यू टीम पहुंच चुकी है।

loksabha election banner

घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। सीता नगर की जाट वाली गली में रहने वाले सुमित सोलंकी के घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था, इसी दौरान तेंदुआ उनके घर में घुस आया। घर के अंदर एक कमरे में छिपकर बैठ गया। जब वे किसी काम से कमरे में आए तो तेंदुए ने उन पर हमला बोला। उनके पैरों पर पंजा मारा, जिससे वो जख्मी हो गए। उन्होंने शोर मचाया, जिससे तेंदुआ बाहर की तरफ भागा। पड़ोस में ही एक आठ साल की बच्ची भी बैठी थी, तेंदुआ उस पर झपट्टा मारता इससे पहले ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तेंदुआ भाग कर एक गोदाम में छिप गया। यह गोदाम आम का बताया जा रहा है। लोग दहशत में आ गए, पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। बता दें कि तीन दिन पहले भी इसी इलाके में तेंदुआ दिखने की सूचना थी, कुछ बच्चों ने यमुना ब्रिज स्टेशन के पास झाड़ियों में तेंदुए जैसा जानवर देखा था। उस समय उसे लकड़बग्घा बताया गया था। भागता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।

मौके पर पहुंची रेस्‍क्‍यू टीम

वन विभाग की रेस्‍क्‍यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जिस गोदाम में तेंदुआ बंद है, उसे बाहर निकालने के लिए योजना बनाई जा रही है। वन विभाग के उप खंड अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए को जाल या पिंजरे से रेसक्यू किया जाएगा। संभवत: यह तेंदुआ भरतपुर की तरफ से आया है। संभावना जताई जा रही है कि यह तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से आगरा किले के आसपास ही छिपा हुआ था। तेंदुए की उम्र आठ से दस साल के बीच में बताई जा रही है।

पहले भी आ चुका है तेंदुआ

कुछ साल पहले न्यू आगरा क्षेत्र की इंद्रपुरी कालोनी में तेंदुआ आया था। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को एक बंद पड़ी कोठी की रसोई में बंद कर दिया था।उस समय तेंदुए को वन विभाग की टीम ने कई घंटे के रेसक्यू आपरेशन के बाद जिंदा पकड़ा था। वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश करके पकड़ा था। बाद में जंगल में छुड़वाया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.