Republic Day 2021: रोशनी से रोशन विद्युत भवन में गूंजा जन-गण-मन-गण
Republic Day 2021 गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह दस बजे डीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक (एमडी) सौम्या अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। उसके बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान का गान किया और अधिकारियों एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
आगरा, जागरण संवाददाता। रातभर विद्युत रोशनी से रोशन विद्युत भवन की सुबह होते ही रौनक बढ़ गई। भवन के द्वार पर लाल रंग की कालीन बिछाई गई। दो कतार में सैकड़ों कुर्सीयां रखी गईं। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक घड़ी की तरफ देख रहे। जैसे ही घड़ी में दस बजे एमडी सौम्या अग्रवाल ने तिरंगे की रस्सी खींची दी। फिर आसपास खड़े लोगों को ऊपर पुष्प वर्षा होने लगी और पीछे से जन-गण-मन-गण की आवाज गूंजने लगी।
यह नजारा मंगलवार को आगरा-मथुरा हाईवे स्थित दक्षिणांचल विद्युति वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) मुख्यालय का था। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह दस बजे डीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक (एमडी) सौम्या अग्रवाल ने तिरंगा फहराया। उसके बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान का गान किया और अधिकारियों एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रसाद वितरण के बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए।
उपखंड कार्यालयों पर फहराया तिरंगा
विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने उपखंड़ों पर भी तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया है। इसमें उपखंडा अधिकारी, अवर अभियंता, लाइनमैन और सबस्टेशन आपरेटर (एसएसओ) मौजूद रहे।
ग्रामीण भी हुए शामिल
विद्युतकर्मी देहात के उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित करने में पूर्ण रूप से जुटे हैं। उपखंड अधिकारियों ने कुछ ग्राम प्रधान व अन्य उपभोक्ताओं को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निमंत्रित किया था। मकसद था, उपभोक्ताओं से संपर्क बरकरार रखना। जिससे बिजली आपूर्ति का हाल-चाल पता चलता रहे और राजस्व भी समय से उपलब्ध होता रहे।