गणतंत्र दिवस पर आगरा में एक सीओ, चार इंस्पेक्टर, आठ सब इंस्पेक्टर समेत 42 को डीजी पदक
गणतंत्र दिवस 2022 प्लेटिनम गोल्ड और सिल्वर के साथ सराहनीय और उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न भी दिए गए। आइजी रेंज नचिकेता झा और एसपी विजिलेंस पावर कार्पोरेशन बबिता साहू को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया है।
आगरा, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर आगरा पुलिस पर पदकों की बौछार हुई है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 42 डीजी पदक दिए गए। इनमें सीओ अछनेरा महेश कुमार, चार इंस्पेक्टरों, आठ सब इंस्पेक्टर और 27 मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। मंगलवार को पदक की घोषणा की गई थी। गणतंत्र दिवस पर सभी को पुलिस लाइन में आयोजित परेड के दौरान पदक दिए गए।
सीओ महेश कुमार ने मलपुरा में पांच वर्ष की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले के 24 घंटे में पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं एसआइ मोहित कुमार, सिपाही गौतम कुमार, हरिओम ने हरीपर्वत क्षेत्र में वृद्ध व्यापारी की हत्या के मामले के पर्दाफाश में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी की थी। इस पर उन्हें पदक प्रदान किया गया।
इनको मिला सम्मान
शौर्य के आधार पर डीजी प्रशंसा चिह्न प्लेटिनम मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को दिया जाएगा। गोल्ड सब इंस्पेक्टर अमित कुमार , मुख्य आरक्षी रविंद्र कुमार, आरक्षी सचिन कुमार (जीआरपी) को दिया गया।
डीजी सिल्वर मेडल
सीओ अछनेरा महेश कुमार, इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेयी, इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा, इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह (मैनपुरी स्थानांतरित), सब इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, सब इंस्पेक्टर सचिन धामा, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर मांगेराम, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, मुख्य आरक्षी हृदेश कुमार, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह, मुख्य आरक्षी दीपक कुमार शर्मा, आरक्षी हरेंद्र सिंह, आरक्षी ऋषि कुमार, आरक्षी रुस्तम सागर, आरक्षी हरिओम, आरक्षी गौतम कुमार, शुभम सारस्वत, आरक्षी संगीता तोमर, आरक्षी धर्मेंद्र सिंह (स्थानांतरित), आरक्षी भानु प्रताप सिंह (जीआरपी), आरक्षी उपेंद्र कुमार, सुरेश कुमार व राहुल उपाध्याय (जीआरपी), फायरमैन सुरेश शर्मा को सिल्वर पदक दिया गया।
सराहनीय सेवा सम्मान
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर(स. पु.) अतिवीर सिंह, आरक्षी चालक जितेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी चालक विजय कुमार ओझा, मुख्य आरक्षी चालक राजवीर सिंह, मुख्य आरक्षी चालक योगेंद्र पाल सिंह, मुख्य आरक्षी जीवन सिंह यादव, मुख्य आरक्षी एलआईयू महावीर सिंह, आरक्षी चालक (जीआरपी)जितेंद्र सिंह, आरक्षी चालक वेद प्रकाश शर्मा फायरमैन संजय गौतम, आरक्षी पीएसी सत्यपाल सिंह (सेवा अभिलेख के आधार पर) हैं। वहीं उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न एसआई सुरेंद्र सिंह को दिया गया।
आइजी और एसपी विजिलेंस पावर कोर्पोरेशन को राष्ट्रपति पदक
आइजी रेंज नचिकेता झा और एसपी विजिलेंस पावर कार्पोरेशन बबिता साहू को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। एसपी बबिता साहू डीजी सिल्वर मेडल भी दिया गया।
जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पदक
जेल अधीक्षक जिला कारागार पीडी सलौनिया ने बताया कि सराहनीय सेवाओें के लिए डिप्टी जेलर हरवंश पांडेय और बंदीरक्षक प्रवेश शर्मा को डीजी का गोल्ड पदक प्रदान किया गया। वहीं डिप्टी जेलर विजय कुमार पांडेय, बंदीरक्षक महेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक फिरोज आलम अंसारी को सिल्वर पदक दिया गया।