Move to Jagran APP

त्योहार पर मायके आई महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

अछनेरा की घटना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 06:25 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 06:25 AM (IST)
त्योहार पर मायके आई महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
त्योहार पर मायके आई महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। त्योहार पर मायके आई महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अछनेरा के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय महिला त्योहार पर मायके आई थी। घर में उसकी मां ही रहती है। पिता का देहांत हो चुका है। महिला का आरोप है कि सोमवार सुबह घर में अकेली थी तभी शिवा घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उससे मारपीट भी की गई। इसके बाद भाग निकला। कुछ देर बाद मां घर में पहुंची तो घटना की जानकारी से उनके होश उड़ गए। इंस्पेक्टर अछनेरा उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रेलवे लाइन पर मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

loksabha election banner

जागरण टीम, आगरा। बाह के जैतपुर में रेलवे ट्रैक पर मजदूर का शव मिला। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जाच में जुटी है। जैतपुर के टंकी मुहल्ला निवासी राजीव (35) पुत्र रामबहादुर मजदूरी करते थे। भाई आलोक ने बताया कि सोमवार देरशाम खाना खाने के बाद राजीव घर के बाहर सो गए थे। मंगलवार सुबह नहीं मिले तो स्वजन ने उनकी तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर जैतपुर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो राजीव का शव पड़ा था। इससे स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। कागारौल में ढाबे पर दो पक्षों में हुई मारपीट

जागरण टीम, आगरा। कागारौल कस्बे के ढाबे पर सोमवार रात खाना खाने आए युवक, वेटर और ढाबा संचालक के बीच मारपीट हो गई। ढाबा संचालक दीपक के मुताबिक रात करीब नौ बजे ढाबे पर केरन कुशवाह खाना खाने पहुंचा। वेटर के परोसे गए खाने से नाखुश युवक ने वेटर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में ढाबा संचालक के आने पर गाली गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। इसमें केरन सिंह की आंख पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.