Move to Jagran APP

बासौनी में किशोरी से दुष्कर्म, बरहन में छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े

बासौनी और बरहन क्षेत्र में हुई शर्मनाक घटनाएं पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 06:35 AM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 06:35 AM (IST)
बासौनी में किशोरी से दुष्कर्म, बरहन में छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े
बासौनी में किशोरी से दुष्कर्म, बरहन में छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े

जागरण टीम, आगरा। देहात अंचल में किशोरी से दुष्कर्म और दूसरी से छेड़छाड़ की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

बाह: बासौनी के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी रविवार शाम को शौच को गई थी। रास्ते में उसे गांव के ही युवक ने दबोच लिया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद किशोरी को धमकाते हुए आरोपित भाग निकला। किशोरी ने घर पहुंचकर स्वजन को आपबीती सुनाई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बरहन: एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती का आरोप है कि रविवार रात को वह घर पर सो रही थी। इसी दौरान युवक पहुंच गया। उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर स्वजन जाग गए। पकड़ने के प्रयास में आरोपित ने उसके भाई पर हमला बोल दिया। इसके बाद भाग निकला। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपित धर्मेद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने के सामने खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत

जागरण टीम, आगरा। थाना बसई अरेला के सामने खड़े ट्रक से बाइक सवार टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार रात 10 बजे हुआ। पछायगांव, इटावा निवासी 25 वर्षीय विक्रम पुत्र मुंशी अपने साथी गोलू और नाहर सिंह के साथ बाइक से आगरा से शादी समारोह में शामिल होने पिढ़ौरा जा रहे थे। बसई अरेला थाने के सामने खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में विक्रम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खेत में पाइप लाइन के लिए खोदवाया गड्ढा, फसल बर्बाद

जागरण टीम, आगरा। खेत में खड़ी मूंग की फसल पर जेसीबी चलवाकर पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदवा दिया गया। कागारौल के नगला परमसुख निवासी किसान दरियाब सिंह ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही सियाराम, उमाशंकर और भूरा ने उनके खेत के बीचोंबीच पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदवा दिया। इससे उसकी फसल बर्बाद हो गई। पुलिस ने सियाराम के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। मुरादाबाद का गोतस्कर जैतपुर में गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। फरार गोतस्कर को जैतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया गोतस्कर शरीफ निवासी कसाई मुहल, कुदरकी, मुरादाबाद है। वह एक साल से फरार चल रहा था। सोमवार को उसे गिरफ्तार किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.