Move to Jagran APP

UP Board 2021: समस्याओं से जूझते आगरा की ये हैं बजट से उम्मीदें

UP Board 2021 जनप्रतिनिधियों ने बजट में दिए हैं सुझाव। जल समस्या से लेकर पर्यटन क्षेत्र की परेशानियों काे दूर करने के दिये गए सुझाव। इसके साथ ही सड़क स्वच्छता शिक्षा चिकित्सा और दूसरे विषयों पर भी सुझाव सम्मिलित किए गए हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 11:18 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 11:18 AM (IST)
UP Board 2021: समस्याओं से जूझते आगरा की ये हैं बजट से उम्मीदें
जनप्रतिनिधियों ने बजट में दिए हैं सुझाव।

आगरा, जागरण संवाददाता। सूबे के बजट से आम जनता को आस है, तो अपनी मांगें पूरी होने की जनप्रतिनिधियों को भी उम्मीदें हैं। आगरा के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास के बिंदु, आवश्यकताओं को लेकर सुझाव बजट में सम्मिलित कराने के लिए पहले ही भेज दिए हैं, जिसमें जलसंकट अहम विषय रहा है। कहा गया कि है कि पूरा जिला जलसंकट से जूझ रहा है। भूगर्भ जलस्तर गिरता जा रहा है, तो पीने से लेकर सिंचाई के पानी का संकट है। गंगाजल लंबा सफर तय कर आगरा आ गया है, लेकिन वितरण व्यवस्था की खामियों के कारण पूरे शहरी क्षेत्र तक को आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पर्यटक ताजमहल तक ही अटक कर न रह जाएं इसलिए दूसरे क्षेत्रों के पर्यटन केंद्र भी विकसित हो इसके लिए मांग की जा रही है। इसके साथ ही सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, चिकित्सा और दूसरे विषयों पर भी सुझाव सम्मिलित किए गए हैं।

loksabha election banner

ये हैं उम्मीदें

- जलसंकट को दूर करने के लिए रबर डैम, बैराज ले स्वरूप।

- भूगर्भ जलस्तर गिर रहा है, सिंचाई के लिए पर्याप्त संसाधन हो।

- पीने के पानी के संकट से निदान को व्यवस्था की जाए।

- पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दूसरे पर्यटन केंद्र विकसित हो।

- आलू किसानों को बर्बादी से बचाने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगे।

- शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों क्षेत्र बदहाल हैं, उनपर सड़क का जाल बिछे।

- शहर, ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए विशेष प्रावधान हो।

- चिकित्सीय ढांचा मजबूत हो और संसाधन विकसित हो।

- पेयजल संकट को दूर करने के लिए वंचित क्षेत्रों में गंगाजल वितरण व्यवस्था हो।

- सड़क, सीवर का जाल बिछाने से क्षेत्र की समस्या का समाधान होगा।

- स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और कालोनियों में जलभराव की समस्या का निवारण हो।

पुरुषाेत्तम खंडेलवाल, विधायक, आगरा उत्तर

- आगरा के पर्यटन विकास के लिए कोसी, सादाबाद, फीरोजाबाद, बटेश्वर क्षेत्र को आपस में जोड़ना होगा। ये क्षेत्र विभिन्न धर्म का प्रतिनिधत्व करते हैं और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर हैं। इनको नेचुरल, हिस्टोरिकल, रिलिजियस, क्लचरल, टूरिस्ट जोन के रूप में विकसित करने से रोजगार के अवसरों के साथ जीवन समृद्धशाली होगा।

- एसएन मेडिकल कालेज अपग्रेडेशन के कार्यो मे तेजी आए।

योगेंद्र उपाध्याय, विधायक, आगरा दक्षिण

- जलसंकट को दूर कराने को सुझाव दिए हैं।

- राजकीय कन्या विद्यालय की मांग की है।

- चिकित्सा की बेहतर बनाने के संसाधन विकसित कराने को कहा है।

- सड़क, पुल निर्माण की मांग की है।

रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक, एत्मादपुर

- भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने और जलसंकट दूर करने के लिए क्षेत्र में नदियों को रोकने की व्यवस्था की जाए।

- चिकित्सीय व्यवस्था, संसाधन विकसित किए जाएं।

- कुछ क्षेत्र में सड़कों की आवश्यकता है, जिससे आवगमन सुलभ होगा।

महेश गोयल, विधायक, खेरागढ़

- जलसंकट दूर कराने के लिए बांध बने, जिससे भूगर्भ जलस्तर बढ़ेगा।

- चिकित्सीय सुविधा विकसित हो, जिससे लोगों को मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़े।

- आलू प्रोसेसिंग यूनिट लगे जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।

जितेंद्र वर्मा, विधायक, फतेहाबाद

- खानवा के मैदान में लाइट एंड साउंड शो हो और पर्यटन की दृष्टि से मैदान को विकसित किया जाए।

- रुनकता, सींगना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को जोड़ वृंदावन की तर्ज पर विकास बोर्ड का गठन किया जाए।

- तेरहा मोरी बांध का विकास हो, जिससे भूगर्भ जलस्तर सुधरेगा।

- फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के जलसंकट को दूर करने के लिए नहर, हर घर जल, हर घर नल योजना से क्षेत्र को जोड़ा जाए।

- रुनकता को नगर पंचायत परिषद का दर्जा दिलाने की मांग रखी है।

- आगरा-जयपुर हाईवे पर पर्यटन एवं पुलिस थाना, किरावली पुलिस चौकी को थाना का दर्जा मिले ये मांग रखी है।

- लैदर पार्क, थीम पार्क की योजनाएं मूर्त रूप लें।

- सींगना में आलू शोध केंद्र खोलने की अड़चने दूर हो।

चौधरी उदयभान सिंह, विधायक फतेहपुर सीकरी एवं राज्यमंत्री

- पर्यटन के विकास के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाए।

- जलसंकट से जूझ रहे क्षेत्र को गंगाजल योजना में सम्मिलित किया जाए।

डा. जीएस धर्मेश, राज्यमंत्री 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.