स्वच्छ आगरा- नवीन आगरा के लिए मेयर ने मांगा 20000 लोगो का सहयोग Agra News
12 दिसंबर को आगरा कॉलेज से नगर निगम तक निकलेगी महारैली।
आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम बोर्ड के दो साल पूरे होने पर आगरा कॉलेज ग्राउंड से नगर निगम तक महारैली का आयोजन 12 दिसंबर को किया जा रहा है। महारैली का उदघाटन मेयर नवीन जैन करेंगे। स्वच्छता मिशन के लिए होने जा रही इस महारैली से पूरे शहर को जोड़ने की तैयारी हो चुकी है। शहर को स्वच्छता मिशन से सीधे जोड़ने योजना भी इसके साथ तैयार कर ली गई हे। यह जानकारी दी मेयर नवीन जैन ने।
मेयर ने मंगलवार को नगर निगम स्थित कार्यकारिणी कक्ष में प्रेस वार्ता की जहां उन्होंने पिछले दो साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को आगरा कॉलेज मैदान से लेकर नगर निगम स्वच्छता रैली निकाली जाएगी। इस रैली में 20000 लोग शामिल होंगे। स्कूली बच्चे भी महारैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ना गंदगी करेंगे ना करने देंगे की शपथ लोगों को दिलाई जाएगी। साथ ही प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए हर कार्य किया जाएगा। उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने शहर में 10 हेल्थ सेंटर के निर्माण 4:30 करोड़ रुपए से लैब की स्थापना। हाउस टैक्स के सरलीकरण। 1374 सीसीटीवी कैमरे लगाने। 10000 पौधों का रोपण। सात चौराहों पर फाउंटेन। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की स्थापना सहित अन्य बिंदुओं को गिनाया। मेयर ने कहा कि एक साल के भीतर शहर को डलाबघर मुक्त कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मेरा शहर मेरा घर योजना को शुरू करने की बात कही। प्रेस वार्ता में अपर नगर आयुक्त केबी सिंह और विनोद कुमार मौजूद रहे।
दो घंटे के लिए बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
महारैली के कारण 12 दिसंबर को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। स्कूल वाहनों की पार्किंग सूरसदन से वजीरपुरा रोड की ओर की गई है। अन्य दो पहिया वाहन नगर निगम की पार्किंग में खड़़े़े होंगे।