Move to Jagran APP

योग के लिए रैली, दौड़ी ताजनगरी

आगरा: विश्व योग दिवस को लेकर रैली निकाल जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 09:09 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 09:09 AM (IST)
योग के लिए रैली, दौड़ी ताजनगरी
योग के लिए रैली, दौड़ी ताजनगरी

जागरण संवाददाता, आगरा: सभी जुटेंगे, तभी तो मिसाल बनेंगे। योग से निरोग रहने का संदेश दुनिया को दे सकेंगे। 21 जून को विश्व योग दिवस जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, शहर में इसे सफल बनाने की कवायदें बढ़ती जा रही हैं। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने और योग दिवस पर बड़ी संख्या में एकलव्य स्टेडियम पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को रैली निकाल जागरूक किया गया। इसमें एकलव्य स्पो‌र्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शामिल रहे।

loksabha election banner

कलक्ट्रेट परिसर से रविवार सुबह 6.30 बजे रैली का शुभारंभ एडीएम (वि/रा) राकेश कुमार मालपाणी ने हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चे योग के संदेश लिखे बैनर लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सिंह, योगाचार्य डॉ. केपी सिंह, राममिलन यादव, अरविंद कुमार, धर्मेन्द्र, भाग्यश्री आदि मौजूद रहे।

योगाभ्यास के लिए बढ़ी शिविर की संख्या

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नजदीक आते ही शहर में योगाभ्यास शिविर की संख्या बढ़ गई है। सूर वाटिका आवास विकास, पालीवाल पार्क, सुभाष पार्क, ताजनगरी, कमला नगर, बल्केश्वर, अर्जुन नगर आदि प्रमुख पार्क व कॉलोनियों में योगाभ्यास हो रहा है।

मॉर्निग मेले में दिया स्वस्थ रहने का संदेश-फोटो

जासं, आगरा: रविवार को पालीवाल पार्क में फील लाइफ इवेंट्स संस्था द्वारा आयोजित मॉर्निग मेले का शुभारंभ विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने किया। इसमें एरोबिक्स, योग और जुंबा डांस सिखाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष नरेश श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, अभिषेक निगम, कमलेश यादव, हिमांशी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.